फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Government should reduce tax on vehicles from outside states

Kullu News: बाहरी राज्यों के वाहनों पर टैक्स कम करे सरकार

Mon, 30 Oct 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 30 Oct 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Government should reduce tax on vehicles from outside states
मनाली (कुल्लू)। ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट (एआईटीपी) प्राप्त बाहरी राज्यों के वाहनों पर बढ़ाए गए टैक्स के चलते मनाली का पर्यटन कारोबार चौपट हो गया है।
विज्ञापन

बाहरी राज्यों के वाहन संचालकों पर टैक्स की दोहरी मार पड़ रही है। सोमवार को मनाली में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर की अध्यक्षता में पर्यटन से जुड़ी सभी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। कहा कि प्रदेश सरकार ने जुलाई में राज्य मोटर व्हीकल टैक्सेसन एक्ट 1972 में संशोधन करते हुए बाहरी राज्यों के ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाली गाड़ियों पर एक सितंबर से टैक्स लगाने की अधिसूचना जारी की है।
मुकेश ठाकुर ने कहा कि बाहरी राज्यों के ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट प्राप्त वाहनों पर बढ़ाए गए टैक्स को सरकार कम करे। सरकार के इस निर्णय से बाहरी राज्यों के ट्रैवल एजेंट पर्यटकों को हिमाचल नहीं भेज रहे हैं। इसी वजह से दशहरा में भी पर्यटन कारोबार गति नहीं पकड़ पाया है।
विज्ञापन

बैठक में होटल एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार गजेंद्र ठाकुर, महामंत्री निहाल ठाकुर, प्रदेश वोल्वो एसोसिएशन के महासचिव आनंत ठाकुर, ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष बुद्धि प्रकाश ठाकुर, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर, लग्जरी कोच एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्म ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि सरकार ने बाहरी राज्यों के पर्यटक वाहनों पर बढ़ाए टैक्स को घटाने का आश्वासन दिया है, मगर अभी टैक्स घटाया नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed