{"_id":"6844709d509dfb638c01f973","slug":"government-should-not-adopt-dual-policy-for-employees-uttam-kullu-news-c-89-1-ssml1015-149362-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मियों के लिए दोहरी नीति न अपनाए सरकार : उत्तम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मियों के लिए दोहरी नीति न अपनाए सरकार : उत्तम
Sat, 07 Jun 2025 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 07 Jun 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
कहा- 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर ही कर्मचारियों को करें सेवानिवृत
ढालपुर में आयोजित महासंघ की बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। साल 2001 से पहले से सेवारत कर्मचारियों को 60 और मई 2001 के बाद सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को 58 वर्ष की आयु पूरा करने पर सेवानिवृत्त करने के लिए दोहरी नीति अपनाई जा रही है।
सरकार ऐसी नीति अपनाकर कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है। सभी कर्मचारियों को 60 वर्ष का सेवाकाल पूरा करने पर ही सेवानिवृत्त करें। यह बात शिक्षा विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष उत्तम चंद शर्मा ने कही। ढालपुर में महासंघ की बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष उत्तम चंद शर्मा ने कहा कि लिपिकों के पदों पर पदोन्नति का कोटा उस से बढ़ाकर 20 वर्ष किया जाए। 20 वर्ष की सेवाकाल के बाद जो विशेष वेतन वृद्धि का लाभ मिलता है। उसे भी 20 से कम कर 15 वर्ष करें। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के कई दशकों से भत्ते नहीं बढ़ाए गए हैं। महंगाई को देखते हुए सरकार कर्मचारियों के भत्तों में बढ़ोतरी करें। कहा कि हाल ही में सरकार ने 11 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर चुके कुल्लू के 44 कर्मचारियों को नियमित किया है। इसके लिए महासंघ उच्च शिक्षा उपनिदेशक व सरकार आभार जताता है। इस दौरान महासचिव चेतराम प्रभाकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामसिंह, मोहन लाल, होतम राम, हेतराम, हरि सिंह, लोतराम, प्रेमचंद, जमना देवी, बंटू देवी, पुष्पा, रेशमा देवी, गंगाराम, विद्या प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--