फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Government should make policy for multi task workers: Amar

मल्टी टास्क वर्करों के लिए नीति बनाए सरकार : अमर

Sun, 11 Aug 2024 04:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 04:10 PM IST
विज्ञापन
Government should make policy for multi task workers: Amar
कहा, दस माह का मिल रहा वेतन, परिवार का पोषण करना मुश्किल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग मल्टी टास्क वर्करों के लिए स्थायी नीति बनाए। वर्तमान समय में वर्करों को महज दस माह का वेतन दिया जा रहा है। इसमें भी प्रतिमाह बेहद कम वेतन मिल रहा है। इससे परिवार का पालन-पोषण करना संभव नहीं है। सरकार मल्टी टास्क वर्करों के हितों के बारे में विचार कर वेतन बढ़ाए।
यह बात देवभूमि दिव्यांग कल्याण संघ नग्गर खंड के अध्यक्ष अमर चंद प्रेमी ने कही। शिक्षा विभाग के शिक्षा खंड कुल्लू-दो में कार्यरत मल्टी टास्क वर्करों ने ढालपुर में रविवार को बैठक का आयोजन किया। इसमें अमर चंद प्रेमी ने कहा कि पूरे प्रदेश में 6,000 से अधिक मल्टी टास्क वर्कर शिक्षा विभाग में कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

कर्मी या तो दिव्यांग हैं या फिर गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। सरकार की ओर से उन्हें मात्र दस माह का वेतन दिया जा रहा है। सरकार को अब मल्टी टास्क वर्करों के बारे में सोचना चाहिए और उनके लिए स्थायी नीति का प्रावधान करना चाहिए। उधर, मल्टी टास्क वर्कर लीला देवी ने कहा कि कम वेतन के कारण परिवार के पोषण में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार उनके लिए स्थायी नीति बनाए और वेतन में वृद्धि करे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed