फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Government should implement the recommendations of Balwan Committee: Federation

बलवान कमेटी की सिफारिशों को लागू करे सरकार : महासंघ

Thu, 06 Mar 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 06 Mar 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Government should implement the recommendations of Balwan Committee: Federation
कुल्लू में सातवें दिन जारी रहे पटवारी-कानूनगों की हड़ताल
विज्ञापन

राज्य कैडर की अधिसूचना को रद्द करने की उठा रहे हैं मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में पटवारी-कानूनगो महासंघ कलम छोड़ हड़ताल कर रहा है। पटवारी-कानूनगो वीरवार को सातवें दिन भी कलम छोड़ हड़ताल पर रहे।
जिले में वीरवार को पटवारी-कानूनगो ने अपने-अपने पटवार सर्किल में प्रदर्शन किया। अब महासंघ उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन भेजेगा। इसमें राज्य कैडर को रद्द कर जिला कैडर करने और बलवान कमेटी की सिफारिशों को लागू करने की मांग की जाएगी।

कानूनगो सुशील शर्मा ने कहा की प्रदेशभर में पटवारी और कानूनगो कर्मचारियों के दफ्तर की हालत खराब है। ऐसे में सरकार बलवान कमेटी की सिफारिश को जल्द लागू करे। पटवारी-कानूनगो संघ की मांगों पर गौर करे। उन्होंने कहा कि आने वाली भर्तियों में अगर सरकार प्रदेश कैडर करना चाहती है तो वह उसके लिए स्वतंत्र है। वर्तमान में अभी जो कलम छोड़ हड़ताल हो रही है, वह बलवान कमेटी की सिफारिश के आधार पर हो रही है। पटवारी एवं कानून को महासंघ की आठ मुख्य मांगें हैं, सरकार इन्हें पूरा करे। कहा कि सरकार के जिला कैडर को राज्य कैडर करने के फैसले का पटवारी-कानूनगो विरोध करते हैं। संवाद
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed