फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Government should fulfill the demands, otherwise pensioners will take to the streets

Kullu News: सरकार मांगें पूरी करें, नहीं तो सड़कों पर उतरेंगे पेंशनर

Fri, 11 Oct 2024 06:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 06:53 PM IST
विज्ञापन
Government should fulfill the demands, otherwise pensioners will take to the streets
सिविल पेंशनर एवं वेलफेयर एसोसिएशसन ने चेताया
विज्ञापन

16 सूत्रीय मांगपत्र को जल्द पूरा करे सरकार : खुशहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। सरकार ने अगर पेंशनरों की मांगें नहीं मानी, तो पेंशनर सड़कों पर उतरकर विरोध जताएंगे। पेंशनर लगातार सरकार से मांगों को पूरा करने और जेसीसी की बैठक बुलाने की मांग कर रहे हैं। सरकार मांगों को दरकिनार कर रही है। सिविल पेंशनर एवं वेलफेयर एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष खुशहाल नेगी ने कहा कि बंजार खंड की बैठक शुक्रवार को हुई।
इसमें जिलाध्यक्ष सेसराम ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक खंड अध्यक्ष प्रीतम शर्मा की अध्यक्षता में हुई। प्रीतम शर्मा ने कहा कि सरकार पेंशनरों को एक तारीख को पेंशन मुहैया करवाए। उन्होंने कहा कि पेंशनरों का डीए, एरियर, ग्रेच्युटी के अलावा चिकित्सा भत्ता भी लंबित चल रहा है। सरकार पेंशनरों के सभी वित्तीय लाभों को जल्द जारी कर सुविधा प्रदान करे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सेसराम ठाकुर ने कहा कि सरकार को पेंशनरों ने 16 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है। मांगपत्र सौंपने के बावजूद इस पर सकारात्मकता नहीं दिखाई दी है। कहा कि पेंशनरों को लंबित वित्तीय लाभ न मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से पेंशनरों की मांगों को पूरा करने का आग्रह किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed