{"_id":"61115ad78ebc3e73d604c8b0","slug":"government-offices-water-tanks-public-places-will-be-clean-kullu-news-sml3797883166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी दफ्तर, पानी के टैंक-सार्वजनिक स्थल होंगे साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी दफ्तर, पानी के टैंक-सार्वजनिक स्थल होंगे साफ
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में स्वच्छ हिमाचल अभियान के तहत सरकारी दफ्तरों सहित सार्वजनिक स्थानों में सफाई की जाएगी। पानी के टैंकों को भी साफ जाएगा। इस अभियान में जो भी विभाग व संस्था बेहतर काम करेंगे, उसे जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ढालपुर में सम्मानित किया जाएगा।
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने यह बात सोमवार को स्वच्छ हिमाचल अभियान के दौरान कही। नगर पंचायत भुंतर की सब्जी मंडी से इसका शुभारंभ किया गया। उन्होंने आम लोगों से आग्रह किया है कि इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर जिले को स्वच्छ बनाने में सहयोग दें। ई-वेस्ट का निस्तारण वैज्ञानिक ढंग से किया जाना चाहिए। ई-कचरा हर कहीं फेंकने से अनेक स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होने का खतरा बढ़ जाता है। नगर परिषद कुल्लू, मनाली व जिला की अन्य नगर पंचायतों में हर महीने की पहली तारीख को डोर-टू-डोर कचरा एकत्र करने वाले ई-कचरा अलग से लेंगे। उधर, प्रशासन ने नगर परिषद कुल्लू के तहत स्वच्छता अभियान की सरवरी नाले से शुरूआत की। अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह ने भी स्वयं स्वच्छता अभियान में भाग लिया। उन्होंने नगर परिषद कुल्लू के सफाई कर्मियों, स्वच्छता दूत, विभिन्न महिला मंडलों, युवक मंडलों तथा सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं ने मिलकर सरवरी नाले के किनारे पड़े सूखे तथा गीले कचरे सहित प्लास्टिक की खाली बोतलों को एकत्रित किया। अभियान के पहले दिन नगर परिषद कुल्लू के तहत शीतला माता मंदिर से लेकर भूतनाथ पुल तक सरवरी नाले के दोनों ओर से कचरे को इकट्ठा किया। अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले को पूर्णतया स्वच्छ व सुंदर बनाना है। लोगों को सूखा तथा गीला कूड़ा अलग-अलग करने के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान नगर परिषद कुल्लू व नगर पंचायत के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।