फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Government is delaying to give priority to treatment through AYUSH system: Goma

आयुष पद्धति से उपचार को प्राथमिकता देर रही सरकार : गोमा

Sun, 17 Aug 2025 05:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 17 Aug 2025 05:49 AM IST
विज्ञापन
Government is delaying to give priority to treatment through AYUSH system: Goma
कुल्लू के ढालपुर मैदान में स्वतंत्रता दिवस के मौके  पर परेड़ का निरिक्षण करते आयुष, युवा सेवाएं
स्वतंत्रता दिवस पर ढालपुर मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में फहराया राष्ट्रीय ध्वज
विज्ञापन

बोले-आयुष अस्पताल कुल्लू में बाल रोग विशेषज्ञ का पद स्वीकृत
सरकार खेलों के क्षेत्र में कर रही है खिलाड़ियों को प्रोत्साहित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में आयुष पद्धति से उपचार को प्राथमिकता दी जा रही है और इसके लिए सरकार की ओर से सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। यह बात आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने ढालपुर मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में कही।
उन्होंने जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की और परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि जिला आयुष अस्पताल कुल्लू में बाल रोग विशेषज्ञ का एक नया पद स्वीकृत किया है। आयुष अस्पताल कुल्लू और वृत्त आयुष अस्पताल कटराईं में पंचकर्म चिकित्सा की प्रक्रिया का लाभ प्रदान किया जा रहा है। जिले के सभी अस्पतालों और आयुष स्वास्थ्य वेलनेस केंद्रों पर पैरा सर्जिकल और माइनर पंचकर्म चिकित्सा सुविधा आरंभ की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना में जिले में 27,208 लाभार्थियों को 29 करोड़ 35 लाख रुपये की राशि के स्वास्थ्य लाभ प्रदान किए गए हैं। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना के तहत जिले के युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कुल 60 लाख व्यय किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया विंटर गेम्स-2025 में लद्दाख और गुलमर्ग में आयोजित आइस और स्नो स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम ने छह स्वर्ण, पांच रजत और सात कांस्य पदक जीते हैं। सभी छह विजेता जिला कुल्लू से संबंधित हैं। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जिला और प्रदेश के लिए गौरव की बात है। गोमा ने कहा कि जिला में कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के पिरडी, मनाली के जगतसुख, बंजार के देहुरी तथा आनी के अरसू (गगनी) में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं।

बॉक्स
परेड में शामिल हुईं टुकड़ियां
समारोह में हिमाचल प्रदेश पुलिस की पुरुष और महिला टुकड़ियों के अलावा भारत तिब्बत सीमा पुलिस, एसएसबी, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड्स तथा रोवर्स और रेंजर्स के टुकड़ियां ने परेड में भाग लिया। समारोह में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, विभिन्न शिक्षण संस्थानों और अन्य संस्थाओं के कलाकार देश भक्ति के कार्यक्रम, लोक नृत्य प्रस्तुत करके जनसमूह का मनोरंजन किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 138 कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए।

कुल्लू के ढालपुर मैदान में स्वतंत्रता दिवस के मौके  पर परेड़ का निरिक्षण करते आयुष, युवा सेवाएं

कुल्लू के ढालपुर मैदान में स्वतंत्रता दिवस के मौके  पर परेड़ का निरिक्षण करते आयुष, युवा सेवाएं

कुल्लू के ढालपुर मैदान में स्वतंत्रता दिवस के मौके  पर परेड़ का निरिक्षण करते आयुष, युवा सेवाएं

कुल्लू के ढालपुर मैदान में स्वतंत्रता दिवस के मौके  पर परेड़ का निरिक्षण करते आयुष, युवा सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed