फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Goods worth lakhs burnt to ashes due to fire in the house

Kullu News: मकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख

Sat, 06 Dec 2025 05:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 06 Dec 2025 05:56 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs burnt to ashes due to fire in the house
कुल्लू के गदौरी में मकान में लगी आग में जलकर राख हुआ कमरा।-संवाद
गदौरी में शुक्रवार सुबह की घटना, ग्रामीणों ने दमकल विभाग के साथ मिलकर पाया आग पर काबू
विज्ञापन

मकान के साथ लगती करोड़ों की संपत्ति को सुरक्षित बचाया
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर गदौरी गांव में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी मकान में अचानक आग लग गई। आग की घटना में तीन मंजिला मकान का एक कमरा और एक दुकान जलकर राख हो गई। आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के साथ आग बुझाने की कोशिश की। वहीं, घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम लगभग 20 मिनट में आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। आग से कमरे के अंदर रखा लकड़ी का सामान, कपड़े, सिलाई मशीन और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

प्रभावित मकान मालकिन मोहिनी बौद्ध ने बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। कहा कि बिजली के पोल से पिछले कई दिनों से स्पार्किंग हो रही थी, जिसकी शिकायत उन्होंने कई बार की और बिजली बोर्ड ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। कहा कि आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे फायर ऑफिसर अजय शर्मा ने बताया कि विभाग को 10:55 बजे सूचना मिली और टीम 10:56 पर रवाना हो गई थी। 11:16 बजे घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया गया। कहा कि तीन मंजिला मकान के साथ करोड़ों की संपति का बचा लिया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुल्लू के गदौरी में मकान में लगी आग में जलकर राख हुआ कमरा।-संवाद

कुल्लू के गदौरी में मकान में लगी आग में जलकर राख हुआ कमरा।-संवाद

कुल्लू के गदौरी में मकान में लगी आग में जलकर राख हुआ कमरा।-संवाद

कुल्लू के गदौरी में मकान में लगी आग में जलकर राख हुआ कमरा।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed