फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gods and Goddesses returned from Mahakumbh, devotees were disappointed

Kullu News: देव महाकुंभ से लौटे देवी-देवता, श्रद्धालु हुए मायूस

Sun, 20 Oct 2024 05:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:17 PM IST
विज्ञापन
Gods and Goddesses returned from Mahakumbh, devotees were disappointed
कुल्लू। देव महाकुंभ से देवी-देवताओं के लौटने से भक्त मायूस हुए हैं। 13 से 19 अक्तूबर तक भगवान रघुनाथ सहित 300 के करीब देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लंका दहन के बाद शनिवार को देवी-देवताओं ने अपने देवालयों की ओर प्रस्थान कर लिया है। अब श्रद्धालुओं को देव महाकुंभ के लिए एक साल का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

देवी-देवताओं के लौटने से अठारह करड़ू की सौह का नजारा फिर बदल गया। भगवान रघुनाथ और आराध्य देवी-देवताओं के दर्शन पाने के लिए एक सप्ताह तक श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। अधिष्ठाता भगवान रघुनाथ के दरबार भजन-कीर्तन का दौर रात तक चलने से रघुनाथ का दरबार भक्ति से सराबोर रहा। देवी-देवताओं के महाकुंभ में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में अठारह करड़ू की सौह (ढालपुर) एक ऐसा स्थान है, जहां श्रद्धालु रोजाना सैकड़ों देवी-देवताओं के एक साथ दर्शन कर पाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed