{"_id":"688a524ec0b68fb4b003006f","slug":"god-laxmi-narayan-returned-from-manikaran-after-taking-a-royal-bath-kullu-news-c-89-1-klu1001-153444-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मणिकर्ण से शाही स्नान कर लौटे देवता लक्ष्मी नारयण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मणिकर्ण से शाही स्नान कर लौटे देवता लक्ष्मी नारयण
Wed, 30 Jul 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 30 Jul 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
मणिकर्ण में शाही स्नान कर देवालय लौटते सारी के देवता लक्ष्मी नारायण। संवाद
कुल्लू शहर में देवता के दर्शन करने के लिए उमड़े श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। देवता लक्ष्मी नारायण सारी मणिकर्ण से शाही स्नान कर वापस लौट गए हैं। बुधवार दोपहर को देवता लक्ष्मी नारायण लाव-लश्कर के साथ ढालपुर पहुंचे। देवता के ढालपुर पहुंचने से वादियां वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों से गूंज उठीं।
देवलू नाचते-गाते ढालपुर से लोअर ढालपुर की तरफ बढ़े। इस दौरान देवता के समक्ष शीश नवाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी। श्रद्धालुओं ने देवता से सुख-शांति की कामना की। देवता का लाव-लश्कर दोपहर के समय सबके आकर्षण का केंद्र रहा। गौर रहे कि देवता ने अपने देवलुओं और हारियानों के साथ मणिकर्ण में शाही स्नान की परंपरा को निभाया। शाही स्नान को लेकर हारियानों और देवलुओं में खुशी का माहौल है। देवता लक्ष्मी नारायण का देवालय पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। संवाद
--