फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Glasses of five vehicles broken due to Barshaini

Kullu News: बरशैणी के तोष में पांच गाड़ियों के तोड़े शीशे

Tue, 29 Oct 2024 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Glasses of five vehicles broken due to Barshaini
तोष में शरारती तत्वों के द्वारा तोड़े गए वाहनों के शीशे। 
कुल्लू। जिले की ग्राम पंचायत बरशैणी के तोष में सोमवार रात शरारती तत्वों ने पांच गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए हैं। इससे काफी नुकसान हुआ है। शरारती तत्वों ने बीती रात अंधेरे में गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया। वाहन मालिकों ने वाहनों (कार) को तोष में पार्क किया था। मंगलवार सुबह जब वाहनों के मालिक यहां पहुंचे तो वे हैरान रह गए। मालिकों की ओर से बरशैणी पंचायत के प्रतिनिधियों को सूचित किया गया। मौके पर बरशैणी पंचायत के उप प्रधान लुदर चंद भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। बरशैणी पंचायत के उपप्रधान लुदर चंद ने कहा कि इससे पहले भी शरारती तत्वों ने वाहनों को नुकसान पहुंचाया था। सभी वाहनों को मिलाकर करीब एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। कहा कि पंचायत में इस तरह की हुड़दंगबाजी को किसी भी तरह से सहन नहीं किया जाएगा। शरारती तत्वों पर पुलिस के सहयोग से शिकंजा कसा जाएगा। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। कहा कि वाहनों को नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed