फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gave training to 161 teachers in Kullu Diet

Kullu News: कुल्लू डाइट में 161 शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

Fri, 15 Dec 2023 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Gave training to 161 teachers in Kullu Diet
कुल्लू के डाइट सेंटर जरड़ में  प्र​शिक्षण कार्यशाला में भाग लेते अध्यापक।-संवाद
कुल्लू। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू (डाइट) में क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन शुक्रवार को टीजीटी, भाषा और शास्त्री अध्यापकों को राष्ट्रीय पाठ्यचर्या-2005, नई शिक्षा नीति-2020 तथा तकनीकी सक्षमता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं के सिद्धांतों पर प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

डाइट में तीन चरणों में जिले के 161 अध्यापकों को क्षमता निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के समन्वयक शमशेर ठाकुर ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य अध्यापकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत शिक्षा के क्षेत्र में आने वाले बदलावों तथा समग्र शिक्षा के तहत चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की संपूर्ण जानकारी देना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्रोत व्यक्ति डाइट उपप्रधानाचार्य डॉ. अमित मेहता, जीत राणा, डॉ. चमन, जितेंद्र शर्मा, श्याम लाल हांडा, कमल कांत शर्मा, अजीत बौध, पुष्पा साहनी वेद, कुलदीप शर्मा ने समग्र शिक्षा के तहत चलाए जाने वाले कार्यक्रमों, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के मुख्य बिंदुओं आदि का प्रशिक्षण दिया। उपप्रधानाचार्य डॉ. अमित मेहता ने सभी प्रतिभागी अध्यापकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed