फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gauhari Devta will bless the devotees for three days

Kullu News: श्रद्धालुओं काे तीन दिन आशीर्वाद देंगे गौहरी देवता

Mon, 28 Apr 2025 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 28 Apr 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
Gauhari Devta will bless the devotees for three days
कुल्लू में देवता गौहरी के आगवन में पीपल जातर मेले के दौरान देवता संग नाटी डालते देवलू।-संवाद
प्रदर्शनी मैदान में अस्थायी शिविर में देवता के आते ही पीपल जातर मेले का आगाज
विज्ञापन

देवता के दर्शन करने के लिए पहुंचे श्रद्धालु, लोगों ने मेले में शुरू की खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में देवता गौहरी (वीरनाथ) के आगमन की रिवायत के साथ राज्य स्तरीय पीपल जातर मेला शुरू हो गया है। देवता गौहरी ढालपुर के मंदिर से लाव लश्कर के साथ प्रदर्शनी मैदान में अपने अस्थायी शिविर में पहुंचे।
भक्तों और हारियानों ने दर्शन कर देवता का आशीर्वाद लिया। पीपल जातर मेला 28 से 30 अप्रैल तक चलेगा। तीन दिन तक अस्थायी शिविर में देवता गौहरी विराजमान रहेंगे। देवता के अस्थायी शिविर में विराजमान होते ही मेले में आए लोग दर्शन करने के लिए पहुंचने लगे हैं। ढालपुर में लगे अस्थायी बाजार में लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि देवता के आगमन के साथ मेले का आगाज हो गया है। देवता ने हारियानों और लोगों को आशीर्वाद भी दिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान देवता ने साल भर की भविष्यवाणी भी की। देवता ने गूर के माध्यम से कहा कि यह साल अच्छा रहेगा। लोगों पर देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहेगा। उन्होंने कुछ बाधाओं से निपटने के लिए समाधान भी बताया। गोपाल महंत ने बताया कि उत्सव की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा ने बताया कि इस उत्सव को सफल बनाने के लिए तमाम पहलुओं पर काम किया है। यातायात को डायवर्ट करने का काम हो या फिर कारोबारियों के लिए दुकानें लगाने की व्यवस्था, हर लिहाज से बेहतर कार्य करने की कोशिश की गई है। डोम का बाजार सज चुका है। मीना मार्केट, हैंडलूम बाजार में भी दुकानें लग चुकी हैं। झूला और अन्य मनोरंजन का कोना भी सजाया जा रहा है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed