फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Garlic crop started drying up due to lack of rain in Kullu

Kullu News: पहले पीली पड़ी लहसुन की फसल, अब सूखने लगी

Fri, 12 Jan 2024 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 12 Jan 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Garlic crop started drying up due to lack of rain in Kullu
कुल्लू। जिले में नगदी फसल लहसुन पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। तीन महीने से बारिश न होने के कारण जिले में लहसुन की 30 फीसदी फसल खराब हो गई है। जिले में लगभग 20,000 से अधिक किसान लहसुन की खेती से जुड़े हैं और 1,500 हेक्टेयर में लहसुन की बिजाई की जाती है।
विज्ञापन

अक्तूबर से बारिश नहीं हुई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। सिंचाई की सुविधा न होने के कारण खेती बारिश पर ही निर्भर है। बारिश नहीं होने से नगदी फसलों को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बरसात में भारी बारिश से फलों के साथ अन्य फसलों का नुकसान हुआ और अब सर्दी में चारों तरफ सूखे की मार पड़ी है।
विज्ञापन

लहसुन उत्पादक घुहाटन निवासी टेक सिंह राॅकी, बनाला के किसान बेली राम, शिव राम तथा फनौटी गांव के खेम राज और उगम राम ने कहा कि सूखे जैसे हालातों के कारण लहसुन की फसल सूखने लगी है। पहले फसल पीली पड़ी और अब पौध सूखने लगी है। कहा कि देवी-देवताओं के पास भी गए, लेकिन बारिश की संभावनाओं से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर इस महीने बारिश नहीं हुई तो लहसुन की फसल पूरी तरह से खराब हो जाएगी। जमीन में नमी के अभाव से लहसुन पर संकट आ गया है। कृषि उपनिदेशक पंचवीर ठाकुर ने कहा कि बारिश न होने से कृषि वैज्ञानिक भी चिंतित है। कहा कि इन दिनों कृषि और बागवानी के लिए बारिश की सख्त जरूरत है। बारिश होती है तो नुकसान कम होगा।

....
निरमंड से लेकर बंजार तक लहसुन
जिले में लहसुन एक प्रमुख नगदी फसल है। उम्दा रेट मिलने से किसानों का रुझान लहसुन की फसल पर बढ़ रहा है। जिले में बाह्य सराज, निरमंड, आनी, बंजार, सैंज, तीर्थन, मणिकर्ण, खराहल, भुंतर, बदाह, काईस सहित कई इलाकों में लहसुन की बिजाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed