फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gardeners will save apple crop from anti hellnet

कुल्लू: एंटी हेलनेट से सेब फसल बचाएंगे बागवान

Fri, 10 Feb 2023 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 10 Feb 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Gardeners will save apple crop from anti hellnet
कुल्लू। बागवान अब ओलावृष्टि और पक्षियों सेे अपनी सेब की फसल को बचा सकेंगे। जिले के बागवान अपने बगीचों में एंटी बर्ड और एंटी हेलनेट लगाएंगे। बागवानी विभाग की ओर से सेब बगीचों में एंटी बर्ड और एंटी हेलनेट लगाने के लिए 2.62 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। एंटी हेलनेट के लिए आवेदन करने वालों बागवानों को 50 फीसदी अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

एकीकृत बागवानी विकास मिशन कुल्लू की वार्षिक योजना 2023-2024 के तहत इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। इसका फायदा घाटी के बागवानों को मिलेगा। बागवानी विभाग के पास करीब 400 बागवानों ने आवेदन किया था। इन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। ओलों के कारण कई बार बागवानों की फसल बरबाद होती है।
विज्ञापन

खासकर जब फ्लावरिंग के बाद सेटिंग का समय होता है। उस दौर में ओलावृष्टि काफी नुकसान करती है। बागवान गोपाल सिंह, मोहर सिंह और नरेंद्र ने कहा कि एंटी हेलनेट लगाने की तरफ बागवानों का रुझान बढ़ा है। इससे सेब, प्लम, जापानी फल सहित अन्य फसलों में नुकसान की संभावना कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
विभाग की ओर से बागवानों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनका लाभ बागवानों को उठाना चाहिए। विभाग समय-समय पर जागरुकता शिविरों के माध्यम से बागवानों को जानकारी प्रदान करता है। एंटी हेलनेट पर बागवानों को 50 फीसदी अनुदान का प्रावधान है।
-बीएम चौहान, उपनिदेशक बागवानी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed