फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Garbage of Kullu, Bhuntar and Banjar will not come to Manali

मनाली नहीं आएगा कुल्लू, भुंतर और बंजार का कूड़ा

Fri, 18 Nov 2022 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Garbage of Kullu, Bhuntar and Banjar will not come to Manali
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के रांगड़ी स्थित कूड़ा संयंत्र केंद्र में अब कुल्लू, भुंतर और बंजार शहरों से आने वाले कूड़े का निस्तारण नहीं होगा।
विज्ञापन

नगर परिषद मनाली ने कूड़ा संयंत्र केंद्र में कचरे के ढेर जमा होने का हवाला देकर नगर परिषद कुल्लू, भुंतर और नगर पंचायत बंजार को पत्र भेजकर कर दिसंबर के बाद कचरा मनाली नहीं भेजने को कहा है। वहीं, कूड़ा संयंत्र केंद्र चलाने वाली कंपनी को भी इस बारे में स्पष्ट आदेश जारी किए गए हैं। कंपनी को कहा गया है कि वह नगर परिषद मनाली के अलावा कहीं अन्य स्थान का कचरा न ले।
गौरतलब है कि नगर परिषद मनाली के अधीन रांगड़ी में बने कूड़ा संयंत्र केंद्र में मनाली के अलावा मनाली के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों, नगर पंचायत बंजार, नगर परिषद कुल्लू और भुंतर का कचरा भी निष्पादन के लिए पहुंच रहा है। पिछले लंबे अरसे से यहां पर रोजाना करीब 50 टन कचरा पहुंच रहा है। इसमें नगर परिषद के मनाली क्षेत्र का कचरा दस से 15 टन के करीब ही आता है। नगर परिषद मनाली में बाकायदा हाउस में इसका प्रस्ताव पारित किया है।
विज्ञापन

कार्यकारी अधिकारी की ओर से भेजे गए पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि एक दिसंबर से अन्य स्थान का कचरा नहीं लिया जाएगा। केंद्र में कचरा अधिक जमा होने के कारण कचरा ब्यास नदी में भी गिर सकता है। नगर परिषद के इस फैसले के बाद कुल्लू, भुंतर और बंजार में कचरे के निष्पादन को लेकर संकट गहरा सकता है। इन क्षेत्रों में कचरे के निष्पादन की अभी तक कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला पर्यटन अधिकारी को भी इस संदर्भ में पत्र जारी किया गया है। जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि पर्यटन विकास परिषद द्वारा मनाली शहर के दोनों ओर की ग्राम पंचायतों के कचरे का निष्पादन प्रशासन अपने स्तर पर कर ले। तीन महीने के पश्चात रांगड़ी में इन क्षेत्रों का कचरा नहीं लिया जाएगा। ऐसे में मनाली शहर के आसपास सटी पंचायतों एवं पर्यटन स्थलों से निकलने वाले कचरे के निष्पादन में भी दिक्कतें हो सकती है।
नगर परिषद ने कुल्लू, बंजार और भुंतर से आने वाले कचरे को नहीं लेने के संदर्भ में पत्र जारी किए हैं। मनाली में कचरा अधिक होने के कारण जगह कम पड़ रही है। सभी को अपने इलाके का प्रबंध स्वयं करना होगा। फिलहाल पर्यटन विकास परिषद की ओर से आ रहे ग्रामीण क्षेत्रों के कचरे को लिया जा रहा है। टीडीसी ने कूड़ा संयंत्र केंद्र चलाने को धनराशि भी मंजूर की है। - बीआर नेगी, कार्य कारी अधिकारी, नगर परिषद मनाली
जिला पर्यटन अधिकारी सुनैना शर्मा ने कहा कि पर्यटन विकास परिषद कूड़ा संयंत्र केंद्र का खर्चा भी वहन कर रहा है। लिहाजा, पर्यटन विकास परिषद के दायरे में आने वाली लगभग आठ ग्राम पंचायतों का कचरा यहीं पर निष्पादन किया जाएगा। नगर परिषद से आए पत्र को लेकर उपायुक्त कुल्लू ने नगर परिषद को आदेश जारी किए हैं। टीडीसी के अधीन आने वाली पंचायतों का कचरा फिलहाल यहीं पर निष्पादित होगा।

..संवाद
बॉक्स
उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि नगर परिषद मनाली के कूड़ा संयंत्र केंद्र में कूड़ा नहीं लेने के फैसले को लेकर उन्हें व्यवस्था नहीं होने तक कूड़ा निष्पादन करने के लिए कहा गया है। भुंतर, बंजार, कुल्लू में जगह की व्यवस्था की जा रही है। जल्द इसका प्रबंध किया जाएगा। तब तक मनाली में ही कूड़े का निष्पादन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed