{"_id":"5e4420558ebc3ee5aa279c49","slug":"garbage-kullu-news-sml3241256178","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सुरक्षा के लिए लगेंगे सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सुरक्षा के लिए लगेंगे सीसीटीवी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण दो कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सतत विकास (सीएसआर-एसडी) कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कुल्लू में महिला सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने जा रही है। इसको लेकर कुल्लू पुलिस और एनएचपीसी के बीच बुधवार को ढालपुर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक समझौता हुआ है।
समझौता ज्ञापन में एसपी कुल्लू कार्यालय से एएसपी राज कुमार चंदेल और एनएचपीसी से नवीन कुमार जैन ने हस्ताक्षर किए। इसके तहत एनएचपीसी कुल्लू क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए राशि प्रदान करेगी। इलेक्ट्रॉनिक निगरानी की मदद से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी, जो महिला सशक्तीकरण में मददगार होगा। इस अवसर पर डीएसपी प्रियंक गुप्ता, एनएचपीसी से राजीव सक्सेना तथा राकेश नंदन मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि इसमें कितना बजट और कितने सीसीटीवी कैमरे लगने हैं, इस दिशा में काम चल रहा है।