{"_id":"5707dd644f1c1bc869c810ed","slug":"function-in-kullu-collage","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमकते चांद को टूटा...गजल से लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमकते चांद को टूटा...गजल से लूटी वाहवाही
कुल्लू
Updated Fri, 08 Apr 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू कालेज में सीएससीए के वार्षिक समारोह सृज्जन के दौरान कथक नृत्य पेश करती छात्रा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू कालेज में दो दिवसीय सीएससीए का सृजन उत्सव का विधिवत आगाज हुआ। सृजन उत्सव के उद्घाटन समारोह में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नंद लाल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के बीच प्रतिस्पर्धाएं करवाई जा रही हैं। शुक्रवार को सृजन उत्सव में पहली प्रतिस्पर्धा भजन और गजल की हुई।
विज्ञापन
गजल में मनोज भारती ने चमकते चांद, श्वेता ने दिल धड़कने का सबब याद आया, सचिन ने मय पिलाके आपका क्या जाएगा गजल प्रस्तुत की। रंजना सकलानी ने दीप यादों में दिल में मचल से गजल प्रस्तुत कर श्रोताओं से खूब तालियां बटोरी। वहीं राम सिंह ने कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं भजन प्रस्तुत किया। इसके अलावा कुनाल सूद और अदिति कपूर ने भी भजन प्रस्तुत किए। सुरभि ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोहा। सृजन उत्सव शनिवार को संपन्न होगा।
विज्ञापन
सृजन उत्सव के समापन अवसर पर सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में अव्वल रहने वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में गजल, भजन, शास्त्रीय संगीत, एकल गान सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिस्पर्धाएं करवाई जा रही हैं। सृजन उत्सव में सीएससीए अध्यक्ष दीपा ठाकुर, उपाध्यक्ष साक्षी भारती, महासचिव पूर्णिमा शर्मा, सह सचिव अलीशा शर्मा, प्रो. डॉ. रोशन लाल, डॉ. मनदीप, डॉ. दयानंद गौतम, डॉ. सूरत ठाकुर और डॉ. पूजा आदि कई प्राध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन