{"_id":"667d6c406a759a72b100d0ec","slug":"full-meal-in-lahaul-for-rs-100-kullu-news-c-89-1-ssml1012-125628-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लाहौल में 100 रुपये में भरपेट खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लाहौल में 100 रुपये में भरपेट खाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उपायुक्त राहुल कुमार ने खाने-पीने की वस्तुओं की नई दरें निर्धारित की हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी निवारण आदेश, 1977 की धारा 3 (i) (ई) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए दाम तय किए हैं। ढाबों में भोजन की फुल डाइट चावल, चपाती, दाल, सब्जी और कढ़ी के साथ 100 रुपये भरपेट खाना मिलेगा। हाफ डाइट 60 रुपये में मिलेगी। इसके अलावा चपाती तवा आठ रुपये और तंदूरी चपाती 10 रुपये में मिलेगी। अचार के साथ परांठा 30 रुपये, दाल मखनी 90 रुपये, दाल फ्राइड 70 रुपये, मिक्स वेज 80 रुपये और पालक, मटर एवं शाही पनीर प्रति प्लेट 120 रुपये में मिलेगा।
मीट बकरा और भेड़ का 580 रुपये प्रति किग्रा, पोटी एवं सिरी 290 रुपये प्रति किग्रा, चिकन 270 रुपये किग्रा, बिना तली हुई मछली 260 रुपये प्रति किग्रा, चिकन पकोड़ा प्रति किलो 380 रुपये निर्धारित किया है। इसी तरह से मीट प्लेट 160 रुपये, समोसा 15 रुपये, चाय 10 रुपये, चना और दो समोसे 40 रुपये, चाउमीन पूरी प्लेट सब्जी वाली 100 रुपये, चाउमीन हाफ प्लेट 50 रुपये तथा थुपका शाकाहारी 100 रुपये में मिलेगा।
दूध 50 रुपये लीटर, उबला हुआ दूध 55 रुपये लीटर, पनीर 320 रुपये प्रति किलो, दही 70 रुपये किलो होगा जबकि पैक दूध एवं पनीर प्रति लीटर प्रिंट रेट के मुताबिक मिलेगा। उपायुक्त ने सभी होटल और दुकानदारों को उपभोक्ता को कैश मेमो जारी करने के साथ रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए। कहा कि नियमों का अनुपालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद