फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Front opened against the Chief Election Commissioner in Kullu.

Kullu News: कुल्लू में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ खोला मोर्चा

Thu, 08 Oct 2026 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Front opened against the Chief Election Commissioner in Kullu.
कुल्लू में कांग्रेस पार्टी और सीपीआइएम के वोट चोर गद्दी छोड रैली में भाग लेते कार्यकर्ता।-संवाद
कुल्लू। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर महाभियोग चलाकर उन्हें सेवा से बर्खास्त किया जाए। यह मांग कुल्लू में विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस और उनके सहयोगी दल सीपीआईएम के नेताओं ने की। जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू की ओर से बुधवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तृतीय चरण के तहत विरोध यात्रा निकाली गई। यह यात्रा जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद के नेतृत्व में निकाली गई। इसमें कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सीपीआईएम के नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

यात्रा जंज घर, पेट्रोल पंप अखाड़ा बाजार से शुरू होकर जिलाधीश कार्यालय परिसर तक पहुंची। यहां विरोध प्रदर्शन किया गया और दोनों दलों के नेताओं और पदाधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और मतदान प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज बुलंद की। यात्रा के दौरान केंद्र सरकार और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद कार्यकर्ता जिलाधीश कार्यालय पहुंचे और संबंधित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेस राम आजाद ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए भाजपा को फायदा पहुंचाने का काम किया है। इसके लिए उन्हें सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि ज्ञानेश कुमार को तुरंत प्रभाव से उनके पद से हटा देना चाहिए और उन पर आपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लाखों लोगों को मताधिकार के प्रयोग से वंचित रखा गया है। यह कार्य सिर्फ ज्ञानेश कुमार का ही नहीं, बल्कि इसमें केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह से संलिप्त है। सीपीआईएम के जिला सचिव नारायण चौहान ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को तुरंत बर्खास्त करते हुए उन पर महाभियोग चला कर देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कुल्लू ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, बंजार के मोहर सिंह ठाकुर ने भी उपस्थित प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। इस मौके पर कांग्रेस के टीसी महंत, राजीव किमटा, संजय गुप्ता, उत्तम शर्मा, महिमन चंद्र और सीपीआईएम के राजेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed