फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Frequent power cuts in Tharman village

Kullu News: थरमाण गांव में बार-बार लग रहे बिजली के कट

Thu, 09 Mar 2023 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Mar 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Frequent power cuts in Tharman village
कुल्लू/खराहल। ग्राम पंचायत ग्राहण के गांव थरमाण में बिजली के कट लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन बिजली की आपूर्ति न होने के कारण विद्यार्थी पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के अधिकारियों को पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण समस्या से अवगत करवा चुके हैं। बावजूद ग्रामीणों की बिजली संबंधी समस्या हल नहीं हो पाई है। ग्रामीण अमित, रोशन लाल, अनूप भंडारी, अनिश ठाकुर, मुनीष और सुशील ने कहा कि बार-बार बिजली कट लग रहे हैं। हर दूसरे-तीसरे दिन समस्या उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन

इस कारण ग्रामीणों को अंधेरे से जूझना पड़ रहा है। बिना बिजली के बच्चों को पढ़ाई करने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीण बिजली से चलने वाले कृषि एवं बागवानी के उपकरणों का उपयोग भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, स्थानीय पंचायत की प्रधान देवी फुचोंग डोलमा ने कहा कि समस्या हल नहीं हो पा रही है। ऐसे में पंचायत की ओर से अब विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता को प्रस्ताव प्रेषित किया जाएगा। इस संबंध में विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता सुनील ने कहा कि ट्रांसफार्मर का फ्यूज दिक्कत दे रहा है। कहा कि फ्यूज को बदला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed