{"_id":"67781ccf1aaed152430d1261","slug":"free-ration-should-be-delivered-to-malana-village-by-telegram-from-spain-kullu-news-c-89-1-ssml1015-138319-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मलाणा गांव में तार स्पेन से मुफ्त पहुंचाएं राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मलाणा गांव में तार स्पेन से मुफ्त पहुंचाएं राशन
Fri, 03 Jan 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 03 Jan 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
देवता कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर उठाई मांग
बोले- सामान ढुलाई के ग्रामीणों को एक चक्कर के देने पड़ रहे 350 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के ऐतिहासिक मलाणा गांव के ग्रामीणों को रोजमर्रा का सामान घर तक पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लिए सामान ले जाने के लिए लगाए तार स्पेन से सामान ले जाना महंगा पड़ रहा है।
सड़क भी क्षतिग्रस्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तार स्पेन के माध्यम से राशन और अन्य आवश्यक सामान मलाणा गांव तक निशुल्क पहुंचाने की मांग की है। इसके लिए देवता कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त कुल्लू से मिला और ज्ञापन सौंपकर तार स्पेन की निशुल्क सेवा मुहैया करवाने की मांग उठाई।
बता दें कि एक अगस्त 2024 को प्राकृतिक आपदा बादल फटने और मलाणा पावर प्रोजेक्ट का बांध टूटने से भारी तबाही हुई थी। गांव को जोड़ने वाले रास्तों के साथ सड़क भी इस तबाही में क्षतिग्रस्त हुई है। इस कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देवता कमेटी के प्रतिनिधिमंडल में शामिल निलेश, भागीराम, राजू राम, लायक राम, देवा, पूर्ण, बाबू राम, परस राम और सुआरू राम ने कहा कि आपदा के बाद चार माह का समय बीत चुका है, लेकिन गांव के लिए सड़क नहीं बन पाई है। बिना सड़क राशन और अन्य जरूरी सामान ले जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि तार स्पेन के माध्यम से सामान ले जाने के एक चक्कर के 350 रुपये देने पड़ रहे हैं। उन्होंने उपायुक्त से तार स्पेन की निशुल्क सेवा मुहैया करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
--