फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Fozal School's meritorious students honored

Kullu News: फोजल स्कूल के मेधावी विद्यार्थी नवाजे

Wed, 17 Dec 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 17 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Fozal School's meritorious students honored
कुल्लू जिला के फोजल स्कूल में बा​र्षिक समारोह में प्रस्तुति देती छात्राएं।-संवाद
समारोह में विधायक भुवनेश्वर ने किया साइंस लैब और लाइब्रेरी का उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फोजल में बुधवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ मुख्यातिथि थे।

उन्होंने मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। गौड़ ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर दी जाने वाली शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव होती है। उन्होंने 42.09 लाख रुपये की लागत से निर्मित लाइब्रेरी और साइंस लैब का उद्घाटन भी किया। चार कमरों वाली यह लैब बीएसएनएल की ओर से बनाई गई है। जगह तंग होने के बावजूद विभाग ने तय समयसीमा में निर्माण कार्य पूरा कर इसे स्कूल प्रबंधन को सौंप दिया है। प्रधानाचार्य प्रतिभा सूद ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और वर्षभर की गतिविधियों का अभिभावकों के समक्ष ब्योरा पेश किया। समारोह में बच्चों ने वंदे मातरम और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को अभिभावकों ने भी सराहा। इस दौरान कनिका ठाकुर, पूजा, दसवीं कक्षा की परिनिधि और हर्षिता को पुरस्कारों से नवाजा गया। रामलाल, प्रेम, सीमा, लालचंद, रिमन, सौभ, सोहन लाल, पवन, कमल, मीनाक्षी, लता, सोमा, नीलम, कमला, शमशेर, विक्रम, चमन, शालिनी, अंजली, तनवी, संगीता, अक्षय, आंचल और आरव को भी पुरस्कृत किया गया। इस दौरान हुरंग पंचायत प्रधान रामनाथ, उप प्रधान ज्ञान चंद, बीडीसी सदस्य बरनाली, इंद्र और खुडू राम, अधिवक्ता तारा चंद नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed