फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Fourlane Research Committee told the problems to the Deputy Commissioner

Kullu News: फोरलेन संषर्घ समिति ने उपायुक्त को बताईं समस्याएं

Mon, 01 Apr 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 01 Apr 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Fourlane Research Committee told the problems to the Deputy Commissioner
कुल्लू। फोरलेन संघर्ष समिति के शिष्टमंडल ने उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश से भेंट की। समिति के जिलाध्यक्ष दिनेश ने कहा कि जिले में फोरलेन के अंतर्गत हो रहे निर्माण के कारण कई समस्याएं लोगों को झेलनी पड़ती हैं। कई स्थानों पर डंगे गिर गए हैं और हाईवे पर गड्ढों की भरमार है। निकास नालियों की भी उचित व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि घाटी में अब पर्यटन सीजन भी शुरू हो चुका है और थोड़े समय में फलों का सीजन भी चलेगा, लेकिन फोरलेन की स्थिति बेहतर न होने के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

कहा कि उपमंडलाधिकारी कुल्लू तथा मनाली के साथ एनएचएआई, संबंधित विभागों के अधिकारियों और फोरलेन प्रभावितों के प्रतिनिधियों ने बजौरा से लेकर मनाली तक हर स्थान पर अवलोकन किया था। इसके बाद अब तक आगामी कार्रवाई नहीं हो पाई जो समस्याओं को बढ़ा रही है।
विज्ञापन

वहीं, उपायुक्त कुल्लू ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि वह बहुत जल्द संबंधित अधिकारियों के साथ फोरलेन प्रभावितों की एक समन्वय बैठक करवाएंगी। उसके बाद सभी समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा। इस दौरान फोरलेन समिति के उपाध्यक्ष हुकम ठाकुर, महासचिव भुवनेश शर्मा, कोषाध्यक्ष पोतम नेगी, रुचिन चौहान, विजय कुमार, महावीर शर्मा, शुभम सेन और धर्मचंद आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed