फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Four new disabled persons identified in rehabilitation camp

Kullu News: पुनर्वास शिविर में चार नए दिव्यांगजनों की पहचान

Thu, 31 Oct 2024 07:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 31 Oct 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Four new disabled persons identified in rehabilitation camp
सैंज (कुल्लू)। जिला रेडक्रॉस सोसायटी कुल्लू ने आदर्श जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र कुल्लू के माध्यम से ग्राम पंचायत तलाडा और कनौन में दिव्यांगता पुनर्वास, आंकलन शिविर आयोजित किया। शिविर में 21 दिव्यांगजनों और नौ सामान्य नागरिकों का पंजीकरण हुआ। शिविर में 17 ऐसे दिव्यांगजन भी पहुंचे जिनकी दिव्यांगता का आंकलन मेडिकल बोर्ड कर चुका है।
विज्ञापन

उनकी दिव्यांगता के दृष्टिगत उनकी पुनर्वास आवश्यकताओं का आंकलन करते हुए आठ व्यक्तियों को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए चिह्नित किया गया। उन्हें सहायक उपकरण जैसे व्हील चेयर, सुनने की मशीने, छड़ियां, फोल्डिंग केन आदि उपलब्ध करवाने के लिए मौके पर केस तैयार किए गए। शिविर में चार व्यक्तियों की ऑडियोमेट्री टेस्ट करके उनकी सुनने की क्षमता का आंकलन किया गया। उन्हें इस माह के पहले या अंतिम शनिवार को मेडिकल बोर्ड के समक्ष जाने के सुझाव दिया गया।
विज्ञापन

शिविर में चार नए दिव्यांगजनों की पहचान की गई और उन्हें जिला स्तरीय मेडिकल बोर्ड से दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्हें इस माह के अंतिम शनिवार को मेडिकल बोर्ड में आने को कहा है। शिविर में स्थानीय निवासी, संबंधित पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, पंचायत सदस्यों, आशा वर्करों और आंगनबाड़ी वर्करों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed