{"_id":"65d0fb2e25f9c9973a0812af","slug":"four-heliports-will-boost-tourism-three-more-vegetable-markets-will-do-business-kullu-news-c-89-1-ssml1012-117040-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चार हेलीपोर्ट से निखरेगा पर्यटन, तीन और सब्जी मंडियां करेंगी कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चार हेलीपोर्ट से निखरेगा पर्यटन, तीन और सब्जी मंडियां करेंगी कारोबार
Sun, 18 Feb 2024 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 18 Feb 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने दूसरे बजट में कुल्लू और लाहौल-स्पीति को बड़ी सौगात दी हैं। पर्यटन के साथ दुग्ध उत्पादकों, किसानों-बागवानों का ध्यान रखा गया है। बजट में पहले चरण में कुल्लू और लाहौल में चार हेलीपाेर्ट बनाने की घोषणा की है। मनाली स्थित आलू ग्राउंड, लाहौल के जिस्पा, सिस्सू और रांगरिक में निर्माण होगा।
हेलीपोर्ट बनने से कुल्लू-मनाली के पर्यटन को पंख लगेंगे। बजट में कुल्लू के बिजली महादेव रोपवे को भी जगह दी गई है। मौहल नेचर पार्क से बनने वाले 3.2 किमी लंबे बिजली महादेव रोपवे का भी इस साल निर्माण शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे कुल्लू के पर्यटन को गति मिलगी। पर्यटन के लिहाज से लाहौल-स्पीति के चंद्रताल, काजा और तांदी को विकसित किया जाएगा।
सैलानी चंद्रताल झील का आनंद ले सकेंगे। जिला मुख्यालय केलांग के साथ लाहौल-स्पीति में चार एंटी फ्रीज पेयजल योजनाओं को पूरा कर लोगों को राहत मिलेगी। इन योजनाओं के तैयार होने से लाहौल में माइनस तापमान में भी पीने का पानी नहीं जमेगा। भुंतर और निरमंड को अब 24 घंटे स्वच्छ पीने पानी मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन
इस साल दोनों स्कीमों को शुरू करने का लक्ष्य रखा है। बंदरोल सब्जी मंडी अब आधुनिक होगी वहीं पतलीकूहल, खेगसू सब्जी मंडी, चौरीबिहाल सब्जी मंडियों का निर्माण होने से किसानों-बागवानों को लाभ मिलेगा। घरद्वार पर ही अपनी फसलों को बेचने की सुविधा मिलेगी।
............
सड़क के डबललेन बनने से पार्वती घाटी को लाभ
जिला कुल्लू की जिया से मणिकर्ण की करीब 35 किमी लंबी सड़क को डबललेन किया जाएगा। इससे पर्यटन के साथ पार्वती घाटी के हजारों किसानों-बागवानों को लाभ मिलेगा।
मनाली विस क्षेत्र के बंदरोल में इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण करने का भी बजट में लक्ष्य रखा है। जिला कुल्लू के बाह्य सराज, निरमंड में अग्निशमन केंद्र खुलेगा। इससे निरमंड क्षेत्र के लोगों को अब रामपुर स्थित अग्निशमन केंद्र पर निर्भर नहीं होने पड़ेगा।
...
कुल्लू के आठ गोसदन को मिलेगी राशि
जिला कुल्लू में लगभग 800 के करीब लावारिस पशु हैं। समस्या के निदान के लिए सरकार ने बजट में राज्य स्तरीय टास्क फोर्स का गठन करने की घोषणा की है। गोसदनों में आश्रित गोवंश के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि को 700 रुपये बढ़ाकर 1200 रुपये प्रति पशु किया गया है। जिला कुल्लू में चल रहे छह से आठ गोसदनों को इसका लाभ मिलेगा।
...
दूध के दाम बढ़ने से किसानों को मिलेगा फायदा
सरकार ने बजट में दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य को 38 रुपये से बराकर 45 रुपये प्रति लीटर किया है। इससे कुल्लू में पशुपालकों को लाभ मिलेगा। खासकर बाह्य सराज में बड़े पैमाने पर किसान दुग्ध उत्पादन कर अपनी आर्थिकी को मजबूत करते हैं।