फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Forest wealth ashes worth crores due to fire in the forest

जंगल में भड़की आग, 100 बीघा वन सपंदा राख

Sat, 14 May 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Forest wealth ashes worth crores due to fire in the forest
कुल्लू शहर के साथ सटी पहाड़ी पर लगी आग से लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई।-संवाद - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिले के जंगलों में लगातार लग रही आग को बुझाने के लिए वन विभाग और अग्निमशन विभाग सजग नहीं हैं। इस कारण करोड़ों की वन संपदा राख हो रही है। कुल्लू शहर के साथ लगते जंगल में शनिवार को सुबह ही आग लग गई । आग की लपटें रिहायशी मकानें तक पहुंच गईं। आनन-फानन में लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे इसमें तो सफल हो गए पर आग की लपटों ने अन्य किनारा पकड़ लिया। इससे आग पूरे जंगल में तेजी से फैल गई। इसमें लगभग 100 बीघा पर वन संपदा राख हो गई है।
विज्ञापन

हैरतअंगेज है कि शहर के साथ लगते जंगल में आग भड़की हुई है, लेकिन मुख्यालय में विभागों के कार्यालय होने के बाद भी आग को बुझाने का प्रयास नहीं किया गया। इस कारण देवदार के कई बड़े और छोटे पेड़ जंगल की आग की चपेट में आकर जल गए।
विज्ञापन

ग्रामीण दिनेश कुमार, सुरेश कमार, तानिश ठाकुर, भीमसेन, आलम चंद और सुनील ने बताया कि फायर सीजन होने के बाद जंगलों में लगातार आग भड़क रही है। इससे ग्रामीणों को खतरा सता रहा है। उन्होंने बताया कि वन विभाग आग की घटनाओं पर काबू पाने का कोई प्रयास नहीं कर रहा है। हालांकि वन विभाग ने फायर सीजन के चलते वन कर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगाई है, बावजूद इसके घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरातल पर नहीं उतरी ड्रोन तकनीक, दहक रहे जंगल
जंगलों की आग को बुझाने के लिए प्रदेश सरकार की ड्रोन तकनीक धरातल पर नहीं उतरी है। इस कारण जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। हालांकि वन विभाग ने स्थानीय स्तर पर आग को बुझाने के लिए युवा और महिला मंडलों का सहयोग मांगा था, परंतु धरातल पर कुछ भी नहीं हुआ। उधर, वन विभाग कुल्लू के वन मंडलाधिकारी एंजल चौहान ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीमों को भेजा है। स्थानीय लोगों की मदद से काबू पाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed