{"_id":"68ade99b82cbcc481c08bb6d","slug":"for-the-last-three-years-the-river-beas-has-caused-heavy-damage-to-the-river-bangang-kullu-news-c-89-1-ssml1012-155556-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: तीन सालों से ब्यास नदी में बांहग को पहुंचाई भारी क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: तीन सालों से ब्यास नदी में बांहग को पहुंचाई भारी क्षति
Tue, 26 Aug 2025 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 26 Aug 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
तीन दिनों से हुई भारी बारिश से बढ़ा गया ब्यास करा जलस्तर
मनालसू नाले के साथ घाटी के तमाम नालों में आई थी बाढ़
बड़ाग्रां व फोजल में आई बाढ़ ने डराए ऊझी घाटी के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू/मनाली। ब्यास नदी ने मनाली से लेकर कुल्लू-भुंतर तक तबाही मचाई है। 2023 से लेकर ब्यास लगातार अपना रौद्र रूप दिखा रही है। 2023 को रात के समय ब्यास ने जानमाल को भारी नुकसान पहुंचाया था। 2024 को भी ब्यास ने बांहग को अपनी चपेट में लिया था।
बताया जा रहा कि तीन दिन से भारी बारिश होने से ब्यास के साथ मनालसू नाला और ऊझी घाटी के सभी छोटे-छोटे नालों में बाढ़ जैसे हालत होने से लोगों में अफरातफरी मच गई। कई लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई है। तीन सालों से लगातार ब्यास की निशाने पर बांहग क्षेत्र रहा है। इस बार भी ब्यास ने भारी तबाही तचाई। सुबह के समय शेरे पंजाब के साथ दो रेस्तरां, तीन दुकानें, एक मकान सहित कई खोखे ताश के पतों की तरह ढह गए और पलभर में ब्यास में समा गए। ऐसा ही नजारा ओल्ड मनाली में मनालसू नाले में मचाई। यहां भी देखते ही देखते नाले में आई बाढ़ की चपेट में सात खोखे बह गए। उफनती ब्यास का मलबा आलू ग्राउंड, डोहलूनाला में टोल प्लाजा में आ गया। कुल्लू से मनाली हाईवे तीन पर जगह-जगह ब्यास का पानी सड़क से होकर बहता रहा। रायसन के पास ब्यास नदी में भारी तबाही मचाई और शिरढ़ रिजॉर्ट बाल-बाल बच गया। बाढ़ सड़क और सुरक्षा दीवार को भी तिनके की तरह बहाकर ले गई। रायसन में पैदल पुल को भी ब्यास की धारा अपने साथ ले गई और सेउबाग क्षेत्र का संपर्क कट गया है। अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने कहा कि दो दिन तक हुई भारी बारिश के कारण ब्यास नदी में बाढ़ आई है। किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं है। लेकिन सरकारी व निजी संपति को नुकसान हुआ है।
--
मनाली लेकर लाहौल तक ब्लैक आउट व इंटरनेट सेवा ठप
कुल्लू। ब्यास में आई बाढ़ और भारी बारिश के कारण मनाली क्षेत्र के साथ लाहौल घाटी में अंधेरा पसर गया है। ब्लैक आउट होने से दूर संचार सेवाएं भी ठप रहीं। प्रशासन को भी ब्यास नदी से हुए नुकसान की रिपोर्ट लेने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, लाहौल में मनाली-लेह मार्ग के कोकसर-लोसर, उदयपुर-किलाड़ व दारचा-शिंकुला मार्ग दूसरे दिन भी अवरुद्ध रहे। बर्फबारी व भूस्खलन के कारण सामरिक मार्ग बंद हो गए हैं। पहाड़ों में हुई बर्फबारी से पड़ी ठंड का असर कुल्लू में भी देखने को मिल रही है।