फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Focus on developing tourism of Lahaul

Kullu News: लाहौल के पर्यटन को विकसित करने पर फोकस

Fri, 28 Jun 2024 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Focus on developing tourism of Lahaul
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला परिषद की बैठक में लाहौल-स्पीति के क्वालिटी टूरिज्म को लेकर अधिक फोकस रहा। इसके अलावा जिले के विभिन्न इलाकों में पीने के पानी, सिंचाई सुविधा के साथ लाहौल के पर्यटन स्थलों में कूड़े कचरे के निष्पादन को लेकर गहन चर्चा की गई। जिला परिषद की शुक्रवार को आयोजित त्रैमासिक बैठक में सदस्यों ने अपने-अपने इलाकों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। केलांग में जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें चालू वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान विभिन्न स्कीमों में आवंटित धनराशि और कार्य योजना पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सहायक आयुक्त एवं जिला परिषद कार्यकारी अधिकारी संकल्प गौतम भी उपस्थित रहे। जिप सदस्यों ने लाहौल-स्पीति जिला में पर्यटन को विकसित कैसे करना है,इस पर अधिक चर्चा की। इसमें पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हेलीपोर्ट निर्माण, तांदी संगम को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करना, पर्यटन स्थलों में पार्किंग की सुविधा, शौचालय की सुविधा सहित कूड़े-कचरे के निष्पादन के मसलों को उठाया गया।
विज्ञापन

जिप सदस्य कुंगा ज्ञालसन, महेंद्र सिंह, छेजंग डोलमा, बीना देवी और दोरजे अंगरूप आदि सदस्यों ने इन मुद्दों को उठाया। जिप उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने सभी विभागों के अधिकारियों से जनहित के विभिन्न कार्यों को आपसी समन्वय स्थापित कर तय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से सड़क, स्वास्थ, पेयजल आपूर्ति, शिक्षा और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए विशेष प्राथमिकता देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोशन लाल, उपनिदेशक पशुपालन डॉ. अमिताभ ठाकुर, जिला आयुष अधिकारी बनिता शर्मा, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण पारुल, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र केलांग राजेश शर्मा, परियोजना अधिकारी हिम ऊर्जा देवेंद्र ठाकुर, खंड विकास अधिकारी बवनेश चड्डा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed