{"_id":"65ec4df51263496594069ef8","slug":"flying-squad-teams-raided-55-examination-centers-kullu-news-c-89-1-ssml1015-118426-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: उड़नदस्ता टीमों ने 55 परीक्षा केंद्रों में दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: उड़नदस्ता टीमों ने 55 परीक्षा केंद्रों में दी दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक नहीं मिला नकल का कोई मामला, दो टीमें लगातार कर रही निरीक्षण
10वीं और जमा दो की वार्षिक परीक्षाओं के लिए बनाए हैं 272 परीक्षा केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में बोर्ड परीक्षाओं में अब तक नकल का एक भी मामला सामने नहीं आया है। बावजूद उड़नदस्ता टीमें नियमित तौर पर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रही हैं। विभागीय टीमें एक मार्च से अब तक 55 परीक्षा केंद्रों में दबिश दे चुकी हैं। नकल पर रोक लगाने के लिए परीक्षा केंद्रों में तैनात अध्यापकों को भी सचेत कर रही हैं।
उच्च शिक्षा विभाग ने दसवीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए दो उड़नदस्ता टीमों का गठन किया है। एक टीम शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग से है और दूसरी उच्च शिक्षा उपनिदेशक की अध्यक्षता में कार्य कर रही है।
जिले के सात शिक्षा खंडों में बोर्ड परीक्षाओं के लिए 272 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 171 सरकारी और 101 निजी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को केंद्र बनाया है। इन केंद्रों में दसवीं और 12वीं के 11,424 विद्यार्थी परीक्षाएं दे रहे हैं। इनमें निजी विद्यालयों के 2,488 तथा सरकारी स्कूलों के 8,936 विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
नकल रोकने के लिए सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। कार्यकारी उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्रेम ठाकुर ने कहा कि विभागीय उड़नदस्ता टीमें परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रही हैं। अब तक 55 केंद्रों में निरीक्षण किया गया है। किसी भी केंद्र से नकल का कोई मामला सामने नहीं आया है। कहा कि परीक्षा केंद्रों में तैनात स्टाफ भी नकल रोकने में कार्य कर रहा है। संवाद