फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Flower business remained slow in Kullu

Kullu News: कुल्लू में मंदा रहा फूलों का कारोबार

Wed, 30 Oct 2024 07:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 30 Oct 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
Flower business remained slow in Kullu
कुल्लू। इस दिवाली कुल्लू में फूल वालों का कारोबार मंदा रहा है। स्थानीय फूल वालों की दिवाली पर खूब चांदी होती थी, लेकिन इस बार कारोबार मंदा ही रहा है। बताया जा रहा है कि फूलों की कीमतें बढ़ने से हाथ से बनाए गए हार इस बार कम ही बिके हैं। हालांकि वीरवार का दिन फूल वालों के पास है, ऐसे में उन्हें दिवाली के दिन अच्छा कारोबार रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पिछले साल फूलों के एक छोटे हार की कीमत 20 से 50 रुपये के बीच थी। इस साल यही हार 30 से 70 रुपये के बीच मिल रहे हैं। बड़े हार बाजार में 50 से 100 रुपये के बीच मिल रही है। फूल विक्रेता बाला राम और मोहर सिंह ने कहा कि पहले दिन आधा ही फूलों का स्टाक बिका है। दिवाली पर चाइनीज लाइटों से घरों को सजाने का शौक फूल वालों पर भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने चाइनीज लाइटों के आगे फूलों की महक फीकी पड़ने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग फूलों को इसी आस में लगाते हैं कि दिवाली पर उनकी अच्छी कमाई होगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि भुंतर सब्जी मंडी के साथ ही उन्हें भी फूल मंडी लगाने की अनुमति दी जानी चाहिए। इससे फूलों के कारोबार में जुड़े परिवारों का अच्छी तरह से पालन पोषण हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed