{"_id":"699c8912613f3db54a02807d","slug":"flour-is-not-available-in-the-ration-depots-of-kullu-kullu-news-c-89-1-ssml1012-169733-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू के राशन डिपुओं में नहीं मिल रहा आटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू के राशन डिपुओं में नहीं मिल रहा आटा
Mon, 23 Feb 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 23 Feb 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
निराश होकर लौट रहे उपभोक्ता, बाजार से खरीदना पड़ रहा महंगा आटा
आटा की सप्लाई नहीं होने से जिले के डिपो संचालक भी हो रहे हैं परेशान
विभाग का दावा- डिपुओं में जल्द की जल्द की जाएगी आटा का आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में लोगों को डिपुओं में आटा नहीं मिल रहा है। लोग पिछले एक सप्ताह से राशन डिपुओं के चक्कर लगाकर खाली लौटने को मजबूर हैं। आटा की सप्लाई न होने से डिपो संचालक भी परेशान हैं।
जिले के अधिकतर क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को फरवरी महीने के आटा का कोटा नहीं मिला है। उपभोक्ता उचित मूल्य की दुकानों के चक्कर काट रहे हैं। आटा न मिलने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने कहा कि फरवरी का महीना खत्म होने वाला है। राशन डिपुओं में आटा नहीं मिल रहा है। लोगों को मजबूरन महंगे दाम पर बाजार से आटा खरीदना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं में राम स्वरूप, गुरदेव, मीना कुमारी, टेक सिंह, प्रेम सिंह और गुड्डी देवी ने कहा कि वे एक हफ्ते से आटे के लिए सरकारी राशन डिपुओं के चक्कर काट रहे हैं। आटा न मिलने से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। उधर, डिपो संचालकों का कहना है कि उनकी दुकानों से रोजाना 10 से 15 लोग आ रहे हैं लेकिन आटा न होने से वे खाली हाथ लौटने पर मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि फरवरी में करीब 60 फीसदी आटे की सप्लाई नहीं मिली है। जब वे सप्लाई के लिए जाते हैं तो उन्हें भी खाली लौटा दिया जाता है। जिले में यह समस्या शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों में सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को राशन की सप्लाई को तय तिथि के आधार पर करनी चाहिए ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
उधर, खाद्य आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक शिवराम राही ने कहा कि डिपुओं में आटा की सप्लाई नहीं हो रही है तो इसे चैक किया जाएगा। विभाग की ओर से जल्द आटा आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
--