{"_id":"661578ec19c4a945860a5262","slug":"flood-debris-being-removed-from-parvati-river-kullu-news-c-89-1-ssml1015-120404-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पार्वती नदी से हटाया जा रहा बाढ़ का मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पार्वती नदी से हटाया जा रहा बाढ़ का मलबा
विज्ञापन
पार्वती नदी में बाढ़ के कारण भरे मलबे को हटाने में लगी मशीनरी।
भुंतर (कुल्लू)। पार्वती नदी से बाढ़ के कारण भरे मलबे को हटाने का कार्य जारी है। जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार भुंतर के साथ लगते जिया क्षेत्र से भी मलबा हटाया जा रहा है। इससे भुंतर निवासियों को राहत मिलेगी।
गौर रहे कि गत वर्ष जुलाई में भारी बारिश के कारण ब्यास और पार्वती नदी में आई बाढ़ से जिया से भुंतर तक भारी नुकसान हुआ था। अब नदी से मलबा हटने से पानी का बहाव नहीं मुड़ेगा और नुकसान की आशंका भी कम होगी।
भुंतर सुधार समिति के अध्यक्ष मेघ सिंह ने कहा कि मलबा हटाने के साथ जिया से लेकर भुंतर तक नदी के किनारे सुरक्षा दीवार भी लगाई जाए, ताकि खतरे को कम किया जा सके। उन्होंने नदी में भरा मलबा हटाने के लिए सरकार और प्रशासन का आभार जताया। संवाद