{"_id":"0824aae5b3f7e80377dcc66e987bc9a1","slug":"flights-for-udaipur-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज स्तींगरी-जिस्पा, उदयपुर को होंगी उड़ानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज स्तींगरी-जिस्पा, उदयपुर को होंगी उड़ानें
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर/कुल्लू
Updated Sun, 10 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम खुलते ही जनजातीय इलाकों के लिए हेलीकाप्टर नौ जनवरी से उड़ानें भर रहा है। रविवार को भी हेलीकाप्टर ने लाहौल के लिए दो उड़ाने भरीं। जबकि, सोमवार को घाटी के लिए दो उड़ानें भरी जाएंगी। नौ जनवरी को हेलीकाप्टर ने चंबा के साच के लिए उड़ान भरी। वहां से चंबा और फिर साच होते हुए हेलीकॉप्टर भुंतर एयरपोर्ट पहुंचा। रविवार को हेलीकॉप्टर ने लाहौल के स्तींगरी और रावा-वारिंग के लिए दो उड़ानें भरीं।
विज्ञापन
इन उड़ानों से करीब अस्सी यात्री रोहतांग दर्रे के आर-पार हुए। कुल्लू में तैनात उड़ान प्रभारी योगराज धीमान ने बताया कि मौसम साफ रहा तो सोमवार को भी हेलीकाप्टर लाहौल के लिए दो उड़ानें भरेगा। पहली उड़ान भुंतर-उदयपुर, जबकि दूसरी स्तींगरी-जिस्पा के लिए संयुक्त उड़ान भरी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस सीजन में हेलीकॉप्टर से अभी तक करीब ढाई सौ से अधिक लोग रोहतांग दर्रे के आर-पार हो चुके हैं। फिलहाल, उनके पास जीएडी से सोमवार तक के उड़ान शेड्यूल पहुंचे हैं। उन्होंने दावा किया है कि यात्रियों को पहले आओ पहले पाओ की नीति पर पूरी पारदर्शिता के साथ सीट आवंटित की जा रही है। हालांकि, इस बीच इन उड़ानों से कुछ मरीजों को भी कुल्लू और चंबा भी पहुंचाया गया है।
विज्ञापन