{"_id":"6aca1619459369187c07105f","slug":"former-mla-ravi-thakur-attends-the-grey-ghost-mtb-challenge-kullu-news-c-89-1-ssml1015-188971-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ग्रे घोस्ट एमटीबी चैलेंज में पहुंचे पूर्व विधायक रवि ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ग्रे घोस्ट एमटीबी चैलेंज में पहुंचे पूर्व विधायक रवि ठाकुर
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। कारदंग-बरबोग स्थित ड्रिल्बू री एपिक ट्रेल पर आयोजित ग्रे घोस्ट एमटीबी चैलेंज 4.0 में पूर्व विधायक रवि ठाकुर शामिल हुए। उन्होंने लाहौल-स्पीति साइकिलिंग एसोसिएशन को आयोजन के लिए 21,000 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों से जनजातीय क्षेत्र में एडवेंचर स्पोर्ट्स और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
रवि ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2022-23 में विकसित किए गए इस ट्रेल पर पहले भी बड़े स्तर पर साइकिलिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा चुकी है, जिसमें पूर्वोत्तर भारत के अलावा विदेशों से भी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इस वर्ष दोबारा प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्र के लिए उत्साहजनक है। प्रतियोगिता के तहत करीब चार, छह और 25 किलोमीटर के अलग-अलग रूट तैयार किए गए हैं।
रविवार को प्रस्तावित मैराथन में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं की भागीदारी देखने को मिलेगी। ट्रेल के विकास के लिए पहले भी बजट उपलब्ध करवाने के प्रयास किए गए थे और उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर भी आर्थिक सहयोग दिया था। संवाद