फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Do not panic in the event of a fire; act with alertness: Ramchand

आग लगने पर घबराएं नहीं, सतर्कता से लें काम : रामचंद

Sat, 10 Oct 2026 03:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:39 PM IST
विज्ञापन
Do not panic in the event of a fire; act with alertness: Ramchand
एकलव्य विद्यालय कुकुमसेरी में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, मॉक ड्रिल से समझाए बचाव के तरीके
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय शांत रहकर सतर्कता और सूझबूझ से काम लेना चाहिए। समय पर सही कदम उठाकर जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है। यह बात शनिवार को अग्निशमन अधिकारी रामचंद ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कुकुमसेरी में आयोजित अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कही।
अग्निशमन विभाग उदयपुर के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और विद्यालय के कर्मचारियों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग बुझाने की तकनीकों का प्रदर्शन करने के साथ आपात स्थिति में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के सही उपयोग के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल के माध्यम से विद्यार्थियों और कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित बाहर निकलने और बचाव के लिए जरूरी कदम उठाने का अभ्यास करवाया गया। टीम ने समझाया कि ऐसी परिस्थितियों में अनुशासन बनाए रखना, सतर्कता बरतना और सुरक्षित निकासी के तरीकों का पालन करना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार करना रहा। विद्यालय के प्राचार्य राजीव गर्ग ने अग्निशमन अधिकारी रामचंद और उनकी टीम का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed