फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Snow-capped peaks are attracting tourists.

Kullu News: पर्यटकों को आकर्षित कर रही बर्फ से ढकीं चोटियां

Sat, 10 Oct 2026 05:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
Snow-capped peaks are attracting tourists.
सोलंगनाला (कुल्लू)। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रे में ताजा बर्फबारी के बाद पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। ऊंची पर्वत चोटियों और आसपास की वादियों का नजारा मनमोहक हो गया है। बर्फबारी से क्षेत्र में ठंड भी बढ़ गई है और ऊंचाई वाले इलाकों में सर्दियों की आहट महसूस होने लगी है। बर्फ से ढकी चोटियां सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन

एटीवी चालक मान चंद ने बताया कि ताजा बर्फबारी के बाद रोहतांग की पहाड़ियों का नजारा बेहद आकर्षक हो गया है और विंटर सीजन में पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी। जिला प्रशासन ने पर्यटकों से मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की। बर्फबारी के कारण सड़क पर फिसलन और दृश्यता कम होने की आशंका रहती है। ऐसे में यात्रा से पहले सड़क की स्थिति की जानकारी लेना जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed