फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Five months' ration quota sent to 78 snow-bound depots

Kullu News: बर्फ से घिरे रहने वाले 78 डिपुओं में भेजा पांच महीने का राशन कोटा

Mon, 24 Nov 2025 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 24 Nov 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
Five months' ration quota sent to 78 snow-bound depots
जिला कुल्लू के दुर्गम इलाकों में बर्फबारी होने पर कट जाता है संपर्क
विज्ञापन

लोगों को नहीं आएंगी दिक्कतें, कुछ डिपुओं में राशन का वितरण भी शुरू
बलदेव राज
कुल्लू। जिले के बर्फ से घिरे रहने वाले क्षेत्रों के 78 डिपुओं के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग कुल्लू ने पांच महीने का राशन भेज दिया है। नवंबर से लेकर मार्च तक कोटा डिपो धारकों को खाद्य आपूर्ति विभाग ने भेजा है।
इससे दिसंबर में बर्फबारी होने पर खासकर दुर्गम क्षेत्रों में लोगों को राशन को लेकर दिक्कतें नहीं आएंगी। बर्फ से घिरे रहने वाले क्षेत्रों (स्नो बाउंड एरिया) में पांच महीने का राशन पहुंचने से लोगों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति विभाग के अनुसार धामन के तहत आने वाले 13, बंजार के 7, कुल्लू में 10 डिपुओं के लिए पांच महीने का राशन भेजा गया है। पतलीकूहल में 11, भुंतर में 11, आनी में 16 और निरमंड में स्नो बाउंड एरिया 10 डिपुओं को राशन भेज दिया गया है। गौर रहे कि मलाणा, शाक्टी-मरोड़, रशोल, बंजार में कई दुर्गम क्षेत्र हैं जहां बर्फबारी होने की सूरत में जनजीवन ठप हो जाता है। बर्फबारी होने पर सड़कें बाधित हो जाती हैं। लोगों की आवाजाही के रास्ते भी बंद हो जाते हैं। ऐसे में लोगों की दुश्वारियां बढ़ जाती हैं। दुर्गम क्षेत्र के इन लोगाें को कई किलोमीटर पैदल चलकर सड़क तक पहुंचना पड़ता है। इसलिए बर्फबारी होने पर लोगों को मुश्किलें पेश न आएं, इसलिए राशन का कोटा भेज दिया है। कुछ राशन के डिपुओं में इसका वितरण भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--


स्नो बाउंड एरिया के जिले में 78 डिपुओं को पांच महीने का राशन भेज दिया गया है। ऐसे में उपभोक्ताओं को राशन को लेकर किसी तरह की समस्या नहीं आएगी। - शिव राम, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले

--

नवंबर में अभी साफ बना हुआ है मौसम
नवंबर के महीने में मौसम साफ बना हुआ है। ठंड के चलते अब पहाड़ों पर नाले और झरने जमने लगे हैं। ऐसे में मौसम बिगड़ने की सूरत में अब बर्फबारी होगी। बर्फबारी होने पर दुर्गम क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। कई क्षेत्रों में बिजली भी गुल हो जाती है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed