{"_id":"6a9b02a57da37de419059345","slug":"five-liters-of-liquor-seized-from-a-fast-food-shop-kullu-news-c-89-1-klu1002-185865-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: फास्ट फूड दुकान से पांच लीटर शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: फास्ट फूड दुकान से पांच लीटर शराब बरामद
विज्ञापन
सैंज (लारजी)। थाना सैंज के अंतर्गत पुलिस ने एक फास्ट फूड दुकान से अवैध रूप से रखी पांच लीटर शराब बरामद की है। पुलिस ने दुकान संचालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, तीन सितंबर को कार्रवाई के दौरान पांसग शेरपा निवासी वार्ड नंबर पांच, डाकघर एवं तहसील सैंज की फास्ट फूड दुकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दुकान से पांच लीटर शराब बरामद हुई। इस संबंध में थाना सैंज में दुकान संचालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
.....
महिला की मौत, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका
भुंतर (कुल्लू)। थाना भुंतर के अंतर्गत नगवाईं क्षेत्र में एक महिला की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले गए, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। महिला की नेरचौक ले जाते समय नगवाईं के पास मौत हो गई। मृतका की पहचान बुद्धि देवी (63) पत्नी डोले राम, निवासी गांव छोयल, डाकघर खोखण, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। संवाद