फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Five deities arrived from 200 km away from Nirmand

निरमंड से 200 किमी दूर से पहुंचे पांच देवी-देवता

Wed, 20 Oct 2021 09:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
Five deities arrived from 200 km away from Nirmand
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में इस साल कोरोना काल में भी रिकॉर्ड 282 देवी-देवता भाग ले रहे हैं। मौसम खुलने के बाद देवलू और हारियान दूर-दूर से देवता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। दशहरा उत्सव में 200 किलोमीटर दूर से निरमंड क्षेत्र से भी पांच देवी-देवता परंपरा निभाने पहुंचे हैं। इन पांचों देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा है।
विज्ञापन

बता देें कि जिले के निरमंड खंड के विभिन्न क्षेत्रों से आठ देवी-देवता लाव-लश्कर के साथ उत्सव की शोभा बढ़ाने आते हैं। इस साल चार देवता और एक माता ही दशहरा में पहुंची हैं। दूर-दूर से आए देवी-देवताओं के दर्शन के लिए लोग उत्साहित हैं। पूरा दिन अस्थायी शिविरों में भक्तों का तांता लगा रहता है।
विज्ञापन

इस बार निरंमड के देवता सप्त ऋषि, देवता कुई कंडा नाग तथा माता भुवनेश्वरी दुराह, देवता चंभू कशोली तथा उनके भाई देवता चंभू रंदल आए हैं। ये सभी देवी-देवता निरमंड के अलग-अलग क्षेत्रों से हैं। दशहरा के लिए भी यह सभी अलग-अलग मंदिरों से निकलते हैं। बावजूद इसके दशहरा के लिए भगवान रघुनाथ की रथयात्रा से पहले जिला मुख्यालय ढालपुर में हाजिरी भरते हैं। इसके बाद एक सप्ताह तक अस्थायी शिविरों में रहकर उत्सव की शोभा बढ़ाते हैं। सातवें और अंतिम दिन रथयात्रा पूर्ण होते ही अपने मूल मंदिर के लिए रवाना हो जाते हैं। देवता सप्त ऋषि और चंभू रंदल के कारदार मोहर सिंह विष्ट और देवी सरण शर्मा ने कहा कि दशहरा उत्सव में शामिल होने के लिए देवी-देवताओं को एक सप्ताह पहले मंदिर से निकलना पड़ता है। एक सप्ताह कुल्लू में रुकने के बाद दोबारा सात दिन का समय वापस पहुंचने में लग जाता है। करीब 21 दिन के बाद ही देवी-देवता अपने मंदिरों में लौटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed