{"_id":"674617c956184b689908aa93","slug":"fire-in-the-forest-of-bada-bhuin-panchayat-of-kullu-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu : बड़ा भुईन के जंगलों में सुलग रही है आग, कोई नहीं बुझाने वाला... वन संपदा का भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu : बड़ा भुईन के जंगलों में सुलग रही है आग, कोई नहीं बुझाने वाला... वन संपदा का भारी नुकसान
Wed, 27 Nov 2024 12:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:17 AM IST
सार
आग से वन संपदा को भारी नुकान हुआ है। जिले के वन क्षेत्र में आग की घटनाएं जारी हैं।
विज्ञापन
जंगल में आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बड़ा भुईन के जंगलों में सोमवार से सुलग रही आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। आग से वन संपदा को भारी नुकान हुआ है। जिले के वन क्षेत्र में आग की घटनाएं जारी हैं।
विज्ञापन
#WATCH | Himachal Pradesh | Fire broke out in the forest of Bada Bhuin Panchayat of Kullu. pic.twitter.com/6G9dmIlX8j
— ANI (@ANI) November 26, 2024
विज्ञापन
कुल्लू जिले के जंगलों में आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रोजाना कहीं न कहीं आग लगने का मामला सामने आ रहा है। रोजाना लाखों की वन संपदा राख हो रही है। ऐसा लगता है कि आग की घटनाओं से निपटने की वन विभाग की तैयारी धरी की धरी रह गई है। जंगल सुलग रहे हैं, लेकिन आग बुझाने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
तीन माह से चल रहे भारी सूखे से आग की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही है। मकानों के साथ जंगलों में आग लगातार लग रही है। पीज और भेखली के जंगलों के साथ अब पार्वती वन मंडल शमशी के अंतर्गत आने वाली भुईन नरोगी जंगल में भी आग से भारी नुकसान हुआ है। सोमवार रात को यह जंगल रात भर आग से दहकता रहा।
यहां से कुछ ही दूरी पर पार्वती वन मंडल का कार्यालय है, मगर आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग की तैयारी धरी की धरी रह गई। आग ने जहां वन संपदा को भारी तबाही हुई, वहीं यहां वास करने वाले कई जीव जंतु व पक्षी भी जल गए।
हालांकि, वन विभाग हर वाल आग से निपटने की खूब दावा करते हैं, मगर जब जंगल में आग लगती है तो कोई भी बुझाने को आगे नहीं आता है। सोमवार को भी नरोगी जंगल में ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
इस बारे में वन मंडल पार्वती के वनमंडलाधिकारी से कई बार उनका पक्ष जाने की कोशिश की मगर वह उपलब्ध नहीं हो सके। अरण्यपाल कुल्लू संदीप शर्मा ने कहा कि सूखे के चलते लोग जंगलों में आग लगा रहे हैं। कहा कि वन मंडल पार्वती से आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तलब की है।