{"_id":"8ec31bee681a099f7f479bff9cde62bc","slug":"fire-in-banjar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंजार बस अड्डे में आग, लोगों में हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंजार बस अड्डे में आग, लोगों में हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, बंजार
Updated Mon, 09 Nov 2015 05:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंजार स्थित नए बस अड्डे में एक सब्जी कारोबारी की दुकान में अचानक आग लग गई। इससे आसपास के कारोबारियों और बस अड्डे में खड़े लोगों में हड़कंप मच गया। आग सोमवार को दोपहर करीब दो बजे लगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सब्जी कारोबारी जगदीश की किराये की दुकान में अचानक आग लग गई। सोमवार दोपहर के समय धनतेरस को लेकर खरीदारी करने पहुंचे लोगों को जैसे ही आग लगने की सूचना मिली तो नए बस अड्डे के पास दुकान के बाहर लोगों को हजूम लग गया। कुछ लोग दुकान में लगी आग को काबू करने में जुट गए। पुलिस को दिए बयान में जगदीश ने बताया कि जैसे ही खाना बनाने के लिए गैस ऑन कर माचिस जलाई, अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली और आग लग गई। लोगों ने अपनी जान को जोखिम में डाल कर दुकान के भीतर एक जलते हुए सिलेंडर को बाहर निकाला और सड़क की ओर फेंक कर उस पर रेत तथा मिट्टी डाल कर जलते हुए सिलेंडर को धमाका होने से बचा लिया। अगर सिलेंडर दुकान के अंदर फट जाता हो बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
वहीं, मौके पर मौजूद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार और उनकी टीम एएसआई चमन लाल, मनोहर आदि भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। घटना में सत्तर हजार से 90 हजार के करीब नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन