फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Fire broke out in two houses in Bhalagran, Talihar, ration and clothes all burnt to ashes.

Kullu News: भलाग्रां, तलिहार में दो मकानों में लगी आग, राशन-कपड़े सब जलकर राख

Sat, 26 Oct 2024 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in two houses in Bhalagran, Talihar, ration and clothes all burnt to ashes.
बंजार के जिभी में ​स्थित  भलाग्रां गांव में  मकान में लगी आग।
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में शनिवार को दो मकान जलकर राख हो गए हैं। एक मकान जिभी के भलाग्रां जबकि दूसरा मकान शरची पंचायत के तलिहार में जला है। दोनों घटनाओं में करीब 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घर में रखा राशन, कपड़े आदि सब जल गया है।
विज्ञापन

सुबह-सवेरे आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार भलाग्रां में शनिवार सुबह करीब 8:25 बजे भाग सिंह पुत्र भगत राम के लकड़ी के आठ कमरों के काष्ठकुणी मकान में अचानक आग लग गई। धुआं उठते ही भाग सिंह के बेटे ने परिवार के अन्य सदस्यों को घर से बाहर निकाला।
विज्ञापन

साथ ही सूचना दमकल विभाग को दी गई। जब तक दमकल की टीम मौके पर पहुंचती, तब तक मकान जल गया। आग की घटना में कुछ भी नहीं बच पाया। वहीं ग्राम पंचायत शरची के गांव तलिहार में टेक राम पुत्र कुर्म दत्त के मकान में सुबह करीब 10:00 बजे आग लग गई। परिवार के सदस्य घर से कुछ दूरी पर आयोजित देव समारोह में गए थे। जैसे ही धुआं निकलते देखा तो सभी घर की ओर दौड़े। लकड़ी का मकान होनेे के चलते आग तेजी से फैली।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किए लेकिन विफल रहे। आग की घटनाओं से भलाग्रां के पांच और तलिहार के छह लोगों सहित कुल 11 लोग अब खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। घटना के बाद राजस्व विभाग और पुलिस द्वारा घटना स्थल का दौरा किया गया है। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि आग की घटनाओं में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।


....
आग लगने के बाद घटना स्थल का मौका किया गया है। भलाग्रां में करीब 10 लाख और शरची के तलिहार में 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ गया है। अग्नि प्रभावित परिवारों को नियमावली के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।
-रमेश कुमार, बंजार, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed