फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Fire broke out in the house, causing loss of lakhs

Kullu News: मकान में भड़की आग, लाखों का नुकसान

Thu, 22 Jan 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 22 Jan 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the house, causing loss of lakhs
ओल्ड मनाली की घटना, ऊपरी मंजिल पर रहता है परिवार, नीचे चलाई जा रहीं दुकानें
विज्ञापन

दमकल विभाग के कर्मियों ने पाया काबू, आग लगने के कारणों का नहीं चला पता
संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। पर्यटन नगरी के ओल्ड मनाली में एक मकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार वीरवार रात ओल्ड मनाली में हीरा लाल नेगी के मकान में अचानक आग लग गई। मकान की ऊपरी मंजिल में परिवार खुद रहता है जबकि निचली मंजिल में दुकानें चलाई जा रही थीं। अचानक भड़की आग की स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन केंद्र को दी। अग्निशमन केंद्र से दमकल वाहन मौके पर भेजा और आग बुझाने के प्रयास तेज हुए। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राजस्व विभाग की ओर से हलका पटवारी दुष्यंत मौके पर पहुंचे हैं। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पंचायत प्रधान मोनिका भारती ने आग लगने की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सरकार से पीड़ित के लिए आर्थिक मदद की मांग की है। एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग कि टीम मौके पर है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed