{"_id":"6672e3a9c95eaa875b06dcd6","slug":"fire-broke-out-in-a-two-and-a-half-storey-wooden-house-kullu-news-c-89-1-ssml1012-125089-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लकड़ी के ढाई मंजिला मकान में भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लकड़ी के ढाई मंजिला मकान में भड़की आग
विज्ञापन
भुंतर के साथ लगते शेगलीधार गांव में एक मकान में लगी आग को बुझाते अग्निशमन विभाग के कर्मचारी। स
रसोई के साथ तीसरी मंजिल को हुआ नुकसान
आग की घटना में मकान मालिक का हाथ झुलसा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भुंतर थाना के तहत दियार के पास शेगलीधार में एक लकड़ी के बने ढाई मंजिला मकान में आग लग गई है। घटना बुधवार दोपहर बाद की है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे के आसपास अग्निशमन विभाग कुल्लू को फोन आया कि दियार के शेगलीधार गांव में एक ढाई मंजिला मकान में आग लग गई है। आग मकान की दूसरी मंजिल के रसोईघर में लगी और तीसरी मंजिल तक जा पहुंची। आग लगने के समय परिवार के लोग घर से बाहर थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने गांववासियों और परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। इस दौरान मकान मालिक जीवनलाल का एक हाथ झुलस गया है। अग्निशमन विभाग कुल्लू के प्रभारी प्रेम सिंह ने कहा कि मकान जीवन लाल और लीम चंद पुत्र ठाकरू राम का का था। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। जबकि करीब 20 लाख की संपत्ति को जलने से बचाया गया है। कहा कि साथ में दो अन्य मकान भी भी थे जिनको जलने से बचाया गया है। विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। वहीं मामले को लेकर भुंतर पुलिस ने भी केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने कहा कि प्रभावित परिवारों को नियमावली के तहत मदद की जाएगी।