फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Fire breaks out at camping site store in Kasol

कसोल में कैंपिंग साइट के स्टोर में लगी आग

Sat, 12 Mar 2022 09:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 09:40 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at camping site store in Kasol
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के कसोल में कैंपिंग साइट का स्टोर आग लगने से जल गया। इससे करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हो गया है। घटना शुक्रवार रात की है। कैंपिंग साइट के स्टोर में लगी आग से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

पुलिस ने केस दर्जकर आग की घटना का पता लगाने का काम शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार धार्मिक नगरी मणिकर्ण के कसोल के पास कैंपिंग साइट चल रही है। यह साइट उदय सिंह, श्याम लाल तथा दीपक शर्मा संयुक्त रूप से चला रहे हैं। बताया कि आग से स्टोर में रखे स्लीपिंग बैग, मेट्रस, टेंट तथा ट्रैकिंग का सामान जल गया है। अंधेरे में भड़की आग पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काबू पाया और आसपास होने वाले नुकसान को बचाया। स्टोर को जलने से नहीं बचाया गया। एसडीएम कुल्लू विकास डोगरा ने कहा कि प्रभावितों की नियमावली के तहत हर संभव मदद की जाएगी। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि आग से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। आग कैसे लगी, इसकी जांच मणिकर्ण पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed