फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Final list of delimitation of Zila Parishad wards released

Kullu News: जिप वार्ड के परिसीमन की अंतिम सूची जारी

Fri, 30 May 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 30 May 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Final list of delimitation of Zila Parishad wards released
उपायुक्त कुल्लू ने अधिसूचित की परिसीमन की सूची
विज्ञापन

पंचायती राज नियम 1994 के नियम-9 का उपयोग

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला परिषद वार्ड परिसीमन का निर्धारण पंचायत समिति क्षेत्र में किया जा रहा है। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम-9 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर सर्व साधारण के सूचनार्थ जिला परिषद कुल्लू के निर्वाचन क्षेत्रों, वार्डों के परिसीमन की अंतिम सूची को अधिसूचित किया है।
सूची के अनुसार जिला परिषद वार्ड नसोगी की पंचायत पलचान, बुरुआ, वशिष्ठ, चचोगा, शनाग, मनाली, नसोगी, शलीन, ब्राण, प्रीणी, जगतसुख, गोजरा को शामिल किया गया है। इसी प्रकार जिला परिषद वार्ड नग्गर में करजां, सोयल, हल्लाण, सरसेई, नग्गर, रूमसू, नथान, लरांकेलो, जाणा, अरछंडी, कराड़सू, राउगी, सोयल-2, काईस, गाहर तथा जिला परिषद वार्ड बरशैणी में जिया, भ्रैण, दनोगी, पिणी-तलपिणी, मणिकर्ण, बरशैणी, कसोल, छलाल, जरी, पुंथल, बराधा, जां, शाट, चौंग, जलूग्रां, रतोचा और मलाणा शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला परिषद वार्ड ज्येष्ठा में छेंऊर, शिल्हीहार, दियार, पारली, ज्येष्ठा, मंझली, भलाण-1,गड़सा, हुरला, रोट, दलाशणी, सचाणी, देवगढ गोही, भलाण-2, तलाडा, रैला, रैला-2 और जिला परिषद वार्ड धाऊगी में गाड़ापारली, शांघड, शैंशर, देहुरीधार, बनोगी, सुचैहण, धाउगी, दुशाहड, कनौन, लारजी, कोटला, चकुरठा, मंगलौर, थाटीबीड, गोपालपुर, चनौन, देउठा, पलाहच, जमद, कलवारी, श्रीकोट को शामिल किया है। जिला परिषद वार्ड चायल में देहरा, नित्थर, लोट, दुराह, शिल्ली, गमोग, घाटू, राहणू, नोर, चायल, बागा सराहण, डीम, जुआगी, कोट, कोटी, अरसू, बडीधार शामिल हैं। जिला परिषद वार्ड बाड़ी में निशानी, तवार, भालसी, शिशवी, गडेझ, बाहवा, बाडी, पोशना, ब्रो, खरगा, बखन, सरघा कुशवा, तुनन, जगातखाना शामिल हैं। जिला परिषद वार्ड बखनाओ में पलेही, कुठेड, व्यूगल, डिग्रीधार, दलाश, बैहना, तलुणा,आनी, नम्होग, जाबन, बखनाओ,बवाई, शिल्ही, देउठी बुच्छर, लफाली शामिल हैं। जिला परिषद वार्ड लझेरी में कोहिला, कमाद, खणी, बटाला, लझेरी, खनाग, कराड, पोखरी, मुहान, विशलाधार, कोटासेरी, टकरासी, बरशैईगाड, लगोटी, रोपा, मुंडदल, कराणा, कराणा-1, कुंगश, विनण शामिल हैं। जिला परिषद वार्ड कोठी चैहनी में सराज, टील, मोहनी, खावल, बाहु, तांदी, खड़ागाड़, सजवाङ, कोठी चैहनी, बलागाड़, शिकारीघाट, कंडीधार, मशियार, नोहांडा, पेंखडी, तुंग, शिल्ही, शरची शामिल हैं। जिला परिषद वार्ड शमशी में न्यूल, हाट, बजौरा, कलैहली, मंशगा, खोखन, परगाणू, भूईण, बडाभुईन, बशौणा, नरेश, शुरड, तेगूबेहड, शमशी शामिल हैं। जिला परिषद वार्ड मौहल में जरड भुटठी कलोनी, मौहल, भुलंग, शिल्ही राजगिरी, खडीहार, बाराहार, बल्ह, बल्ह-2, पीज, बुआई, शिलानाल, भूमतीर, ब्राह्मण, भल्याणी, चौपाडसा, मानगढ, माशना शामिल हैं। जिला परिषद वार्ड डुगीलग में डुखरी गाहर, फलाण, मझाट, डुगीलग, बस्तोरी, कोठीसारी, नलहाच, बनोगी, बाशिंग, बंददोल, जिंदौड, नेऊली, चतानी, ग्राहण, पुईद, बंदल चौकी डोभी, सेऊगी, चंसारी, तलोगी शामिल हैं। वहीं, जिला परिषद वार्ड कटराईं में बैंची, रायसन, शिरढ़, देवगढ़, मंडलगढ़, सलिगचा, हुरंग, पिछलीहार, दुआडा, कटरांई, हल्लाण-2, बडाग्रां, रियाडा, पनगां को शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed