फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Fast tracking will identify tuberculosis patients

फास्ट ट्रैकिंग से होगी क्षय रोगियों की पहचान

Sun, 17 Apr 2022 10:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Fast tracking will identify tuberculosis patients
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में शुरू होगी फास्ट ट्रैकिंग सुविधा।-संवाद - फोटो : Kullu
राजीव नैय्यर
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में अब क्षय रोगियों की पहचान फास्ट ट्रैकिंग से की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में फास्ट ट्रैकिंग की सुविधा प्रदान करेगा।
दो सप्ताह से खांसी, बुखार और जुकाम से ग्रसित मरीजों के लिए अलग व्यवस्था की जाएगी। मरीज अब पंजीकरण (पर्ची) काउंटर से बिना लाइन में खड़े रहे अपना कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। कार्ड मिलने के उपरांत मरीज ओपीडी में सीधे ही विशेषज्ञ चिकित्सक से जांच करवा सकते हैं। क्षय रोग के लक्षणों वाले मरीजों की जल्द पहचान होगी। बता दें कि फास्ट ट्रैकिंग को क्षय रोग पर नियंत्रण पाने के उद्देश्य से शुरू किया जाएगा। क्षय रोग एक से दूसरे में फैलता है। अस्पताल में उपचार करवाने आए मरीज और तीमारदार संक्रमण की चपेट में न आए, इसके लिए यह नई व्यवस्था लागू की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने बाकायदा बैठक कर इस व्यवस्था को लागू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

प्रदेश के बड़े अस्पतालों की तर्ज पर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भी फास्ट ट्रैकिंग की सुविधा मरीजों को मिलेगी। इससे क्षय रोगियों की पहचान में आसानी होगी। मरीजों को पंजीकरण और ओपीडी की लंबी कतारों से भी छुटकारा मिलेगा। उधर, इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेश ने कहा कि कुल्लू अस्पताल में फास्ट ट्रैकिंग की व्यवस्था लागू की जाएगी, जिससे क्षय रोग पर नियंत्रण पाया जा सकेगा। क्षय रोग के लक्षणों वाले मरीजों को पंजीकरण काउंटर पर ही फास्ट ट्रैकिंग कार्ड दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्टिव केस फाइडिंग अभियान रहा सफल
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश ने कहा कि जिला कुल्लू में हाल ही में एक्टिव केस फाइडिंग अभियान चलाया गया था, जो पूरी तरह सफल रहा है। जिले में क्षय रोग के 1133 मरीज हैं। विभाग की 500 टीमों ने अभियान के तहत पांचों स्वास्थ्य खंडों में 2400 लोगों के सैंपल भरें, जिनमें से महज 96 सैंपल पॉजिटिव पाए गए थे।

कुल्लू को टीबी उन्मूलन में रजत पदक
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने देश के बड़े राज्यों को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया है। ऐसे में टीबी उन्मूलन में जिले भी सम्मानित किए गए हैं, जिनमें कुल्लू जिला का नाम भी शामिल है। कुल्लू को टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत रजत पदक मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed