फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Farmers of Kullu started farming with power tiller leaving plow and oxen

हल-बैल छोड़ पावर टिलर से खेती कर रहे कुल्लू के किसान

Sun, 20 Nov 2022 10:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Farmers of Kullu started farming with power tiller leaving plow and oxen
कुल्लू में पावर टिलर से खेती करता किसान। - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला कुल्लू के किसान अब हाइटेक हो गए हैं। किसानों ने खेती का पारंपरिक तरीकों को छोड़ आधुनिक तकनीक से कृषि करना शुरू कर दिया है। खेतों में जोताई के लिए काम आने वाले बैल अब सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं, जबकि खेतों में जोताई के लिए बैलों की जगह पावर टिलर ने ले ली है। कुल्लू में अब पावर टिलर से खेती की जा रही है।
विज्ञापन

पावर टिलर का क्रेज लोगों में ऐसा है कि देखादेखी में लोग इसे धड़ाधड़ खरीद रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में करीब 50 फीसदी लोगों ने अब खेती के लिए पावर टिलर खरीद लिए हैं। जिनके पास पावर टिलर नहीं है वे दिहाड़ी के हिसाब इसे अपने खेतों में इस्तेमाल कर रहे हैं। करीब एक दशक पहले तक खेतों में मक्की, गेहूं और नगदी फसलों की बिजाई बैलों के द्वारा की जाती है। लेकिन बदलते समय ने कुल्लू के किसानों को भी बदलकर रख दिया है। किसानों ने अब बैलों से किनारा कर लिया है।
विज्ञापन

किसान दौलत सिंह, बेलू राम, आनंद और वीरू राम ने कहा कि रबी फसल की बिजाई किसान पावर टिलर से कर रहे हैं। पावर टिलर की तरफ किसानों का रूझान बढ़ा है। इससे किसानों का समय बचने के साथ मेहनत भी कम लग रही है। पारंपरिक कृषि के लिए इस्तेमाल होने वाले औजार भी अब मिलना मुश्किल है, लेकिन पावर टिलर के कारण बैलों की उपयोगिता जरूर कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन के महासचिव सुनील राणा ने कहा कि किसानों अब पावर टिलर से खेती करने को तरजीह दे रहे हैं। इसके कारण पहले खेतों में जोताई में नजर आने वाले बैल अब सड़कों पर नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed