{"_id":"670a5958cde45e44c209b7ca","slug":"family-members-angry-over-sending-dead-body-to-ner-chowk-college-for-postmortem-kullu-news-c-89-1-klu1001-132749-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पोस्टमार्टम के लिए शव नेरचौक कॉलेज भेजने पर भड़के परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पोस्टमार्टम के लिए शव नेरचौक कॉलेज भेजने पर भड़के परिजन
विज्ञापन
अस्पताल और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भाषा विभाग में कार्यरत कर्मचारी का शव लेने क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। इस दौरान नारेबाजी भी की। परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजने पर भड़क उठे। परिजन भूखे प्यासे क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे थे। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाना था लेकिन शव को पोस्टमार्टम नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इससे परिजन भड़क उठे। मृतक मनीष शर्मा निवासी औट, मंडी भाषा विभाग कुल्लू में कार्यरत था। उसका शव लगघाटी के गांव भूमतीर में एक पेड़ पर लटका हुआ मिला था।
शुक्रवार देर शाम उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। शनिवार सुबह जब शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजा गया। इससे बाद परिजन नाराज हुए। परिजनों ने नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया। परिजनों के अनुसार अस्पताल की व्यवस्था बेहद लचर है। दो दिनों से परिजन और रिश्तेदार भूखे प्यासे हैं। अस्पताल प्रबंधन और पुलिस को शुक्रवार को ही तय करना चाहिए था कि शव का पोस्टमार्टम कहां करना है। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। संवाद